Delhi Jama Masjid: जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, लोगों ने किया शारीरिक दूरी के नियमों का पालन

Delhi Jama Masjid नायाब शाही इमाम शाबान बुखारी ने बताया कि मस्जिद में आम लोगों का प्रवेश हो सकेगा। लोग नमाज पढ़ सकेंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:18 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 03:03 PM (IST)
Delhi Jama Masjid: जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, लोगों ने किया शारीरिक दूरी के नियमों का पालन
Delhi Jama Masjid: जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, लोगों ने किया शारीरिक दूरी के नियमों का पालन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Jama Masjid: राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद इबादत के लिए शनिवार खुल गई। मस्जिद खुलते ही लोग इबादत के  लिए पहुंचे। लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों को पालन करते हुए नमाज पढ़ी।

 मस्जिद प्रबंधन की ओर से यह भी कहा गया है कि ज़ोहर की नमाज़ के बाद मस्जिद बंद कर दी जाएगी, जबकि असर से मग़रिब की नमाज़ तक जामा मस्जिद खुली रहेगी।

आदेश, सहूलियत और सावधानी के बाबत नायाब शाही इमाम शाबान बुखारी ने बताया कि मस्जिद में आम लोगों का प्रवेश हो सकेगा। लोग नमाज पढ़ सकेंगे। हालांकि, रात में क‌र्फ्यू की स्थिति बरकरार रहने के कारण फज्र की नमाज में आम लोग भाग नहीं ले सकेंगे।

लोगों को रखना होगा खास ख्याल मस्जिद में आने पर सभी को शारीरिक दूरी का ख्याल रखना होगा। नमाज के दौरान भी शारीरिक दूरी का नियम मानना होगा।  नमाज से पहले सभी लोगों को वज़ू अपने-अपने घरों से ही करके आनी होगी, ताकि लोग कम से कम चीजों के छूएं या इस्तेमाल करें। 

मास्क पहनना भी हर किसी के लिए अनिवार्य किया गया है। मास्क नहीं होने की सूरत में किसी कपड़े से मुंह और नाक जरूर ढंंकें। रात 10 बजे से सुबह तक चलने वाले नाइट कर्फ्यू के चलते इशा और फज्र की नमाज़ में वही लोग बाजमात नमाज़ अदा कर सकेंगे जो मस्जिद के अंदर होंगे। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने 11 जून को ऐलान किया था था अवाम की राय और माहिरीन से सलाह लेने के बाद यह फैसला लिया गया है कि आगामी 30 जून तक जामा मस्जिद में नमाज़ के लिए कोई अवामी जलसा नहीं होगा। यह फैसला दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लिया गया था। लोगों को सलाह दी गई है कि बीमार होने की सूरत में मस्जिद में दाखिल नहीं हों। ऐसा खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से अपील की गई है। 

chat bot
आपका साथी