कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में जाम की समस्या से मिली निजात

कोरोना के कारण ज्यादातर लोग घर पर ही रह रहे हैं। कंपनियों के वर्क फ्राम होम की सुविधा देने के कारण भी लोगों का घर से निकलना कम हो गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 12:39 PM (IST)
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में जाम की समस्या से मिली निजात
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में जाम की समस्या से मिली निजात

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना के कारण ज्यादातर लोग घर पर ही रह रहे हैं। कंपनियों के वर्क फ्राम होम की सुविधा देने के कारण भी लोगों का घर से निकलना कम हो गया है। इसी तरह जरूरी न होने पर भीड़भाड़ जगहों पर जाने से बचने की सरकार की सलाह का असर भी अब सड़कों पर दिख रहा है। इसके चलते दिल्ली में जाम की समस्या समाप्त होती दिख रही है। सड़कों पर 40 से 50 फीसदी वाहन कम हो गए हैं।

दिल्ली में आम तौर पर हर जगह जाम की समस्या रहती है। मगर आजकल इस समस्या से निजात मिल गई है। यहां तक की पीक ऑवर सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे और शाम छह से आठ बजे के बीच भी जाम नहीं मिल रही। हां, रेड लाइट पर पांच-दस मिनट जरुर इस समय रुकना पड़ रहा है। यमुनापार से आइटीओ आने वालों को पता है कि पीक आवर में यमुना पुल से आइटीओ पार करने में करीब 25-30 मिनट लगते थे मगर अब मुश्किल से पांच से दस मिनट लग रहे हैं। अति व्यस्त क्षेत्र माने जाने वाले दरियागंज से कश्मीरी गेट पहुंचने में वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक लग जाते थे, मगर अब आधे घंटे में लोग दरियागंज से कश्मीरी गेट पहुंच जा रहे हैं।

दोपहर के समय तो रेड लाइट पर कुछ सेकेंड रुकने के अलावा सड़क खाली ही रह रही है। अचानक सड़कों पर वाहनों की कमी को कोरोना से जोड़ कर देखा जा रहा है। दिल्ली के अधिकतर पर्यटक स्थल बंद हो चुके हैं। साथ ही कंपनियों में काम करने वाले भी ज्यादातर वर्क फ्राम होम ही कर रहे हैं। वहीं, लोग बाजार न जाकर ऑनलाइन ही खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। इसी चलते सड़कों पर वाहन कम हो गए हैं। हादुरशाह जफर मार्ग से आइटीओ तक की सड़क पर हमेशा जाम लगा रहता था। लोगों में कोरोना का इस कदर खौफ है कि सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखें।

chat bot
आपका साथी