दिल्ली में ITBP के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, मौके से नही मिला सुसाइड नोट

आइटीबीपी के एक कांस्टेबल ने करोलबाग थाने में शुक्रवार की शाम गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 09:44 PM (IST)
दिल्ली में ITBP के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, मौके से नही मिला सुसाइड नोट
दिल्ली में ITBP के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, मौके से नही मिला सुसाइड नोट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के एक कांस्टेबल ने करोलबाग थाने में शुक्रवार की शाम गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वे करोल बाग थाना क्षेत्र में अरेजमेंट ड्यूटी पर आए थे। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सर्विस रायफल इंसास से खुद को गोली मार ली।

कांस्टेबल की पहचान संदीप कुमार (31) के रुप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश (यूपी) के गौरखपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भिजवा दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है।

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि कांस्टेबल संदीप कुमार संगम विहार स्थित आइअीबीपी की 22वीं बटालियन में तैनात थे। वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को अरेंजमेट ड्यूटी के लिए मध्य जिला के करोलबाग इलाके में आए हुए थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वापस जाने के लिए करोल बाग थाना परिसर में अपनी बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच शाम 6.30 बजे उन्होंने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरातफरी मच गई वहीं संदीप गिर पड़े। साथियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से गोरखपुर निवासी संदीप वर्ष 2009 में आइटीबीपी में भर्ती हुए थे।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि घटना की जानकारी आइटीबीपी के आला अधिकारियों सहित संदीप कुमार के परिजनों को दे गई है। परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस संदीप के साथी जवानों से फिलहाल पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी