Gold Price: भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं

Gold Price पहली बार इसने 50 हजार रुपये के रिकॉर्ड दाम को छुआ है। शुक्रवार को यह दिल्ली में 50200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिका है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 12:23 PM (IST)
Gold Price: भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं
Gold Price: भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Gold Rate Today, Gold Price in Delhi: पेट्रोल और डीजल के दाम ही कुलाचे नहीं भर रहे हैं, बल्कि सोना भी अपना रंग दिखा रहा है। वहीं, बाजार के कुछ जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी की एक मुख्य वजह पड़ोसी मुल्क चीन का शातिर दिमाग हो सकता है, क्योंकि वह सोने की जमाखोरी कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि चीन कोरोना के कारण अस्थिर वैश्विक माहौल में भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोना जमा कर रहा है। बता दें कि पहली बार इसने 50 हजार रुपये के रिकॉर्ड दाम को छुआ है। शुक्रवार को यह दिल्ली में 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिका है। इस समय जबकि लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते बाजार ठीक से खुल नहीं रहे, ज्वेलरी की मांग ज्यादा नहीं है। शादियां भी न के बराबर इस सीजन में हुई है। तब सोने में यह उछाल लोगों को हैरान कर रहा है।

तेजी रहेगी बरकरार

बाजार के जानकार कहते हैं कि सोने के दाम में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय कारणों से है। वहीं, निवेशक भी इस पर भरोसा जता रहे हैं। शादियों का मौसम जब आएगा तब भी सोने की मांग बढ़ेगी, इसलिए इसके दाम में तेजी आगे भी रह सकती है। यह 55 हजार के बेंचमार्क को भी छू सकता है।

बढ़ोतरी के पीछे चीन तो नहीं

द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दरीबा कलां के अध्यक्ष योगेश सिंघल आशंका जताते हैं कि पीली धातु के दाम में तेजी की एक मुख्य वजह चीन हो सकता है, क्योंकि वह सोने की जमाखोरी कर रहा है। वह कोरोना के कारण अस्थिर वैश्विक माहौल में भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोना जमा कर रहा है। इसी तरह अमेरिका और भारत से चीन की तनातनी के साथ कोरोना ने लोगों को भविष्य के प्रति आशंकित किया है, इसलिए सुरक्षित समझे जाने वाले सोने में निवेश हो रहा है।

सोना में निवेश है फायदे का सौदा

विशेषज्ञ कहते हैं कि सोना में निवेश सबसे ज्यादा सुरक्षित है। धन का अवमूल्यन हो सकता है। महंगाई बढ़ने पर निश्चित जमा राशि का भविष्य मूल्य कम हो सकता हैं इसी तरह संपत्ति दर में भी गिरावट आ सकती है, पर सोना हर समय चमकता रहता है। संकट में इसकी चमक और बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी