International Yoga Day 2021: इग्नू में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, एयूडी में भी किया गया योग

इग्नू मुख्यालय में योग दिवस मनाते हुए कुलपति के साथ प्रति कुलपति संकाय सदस्य व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहते हुए योग की क्रियाएं की। वहीं अंबेडकर विश्ववविद्यालय दिल्ली और इंदिरा गांधी तकनीकी महिला विश्वविद्यालय में भी योग दिवस मनाया गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:55 PM (IST)
International Yoga Day 2021: इग्नू में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, एयूडी में भी किया गया योग
इग्नू में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिल्ली स्थित मुख्यालय सहित देश भर में स्थित अपने क्षेत्रीय केंद्रों में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम योग फार वेलनेस का आयोजन किया। इस दौरान कुलपति प्रो नागेश्वर राव ने अपने संदेश में इग्नू के सभी कर्मचारियों से कर्म में कुशलता ही योग है का अनुसरण करने का अग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह श्लोक हमें भक्ति और बिना आसक्ति के अपना कर्तव्य निभाने की सलाह देता है। साथ ही योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को खोज सकता है। योग की महत्ता को बताते हुए इस कोविड महामारी के समय में इस की प्रासंगिकता पर जोर दिया। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान पर बल देते हुए सभी को इसका भागीदार बनने की सलाह दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का भी आयोजन किया जिसका शीर्षक स्वास्थ्य और सदभाव के लिए योग रखा गया। इस दौरान योग की नैदानिक प्रणाली विषय पर प्रो राजेश के राज ने और प्रो बीआर शर्मा ने व्यक्तिगत विकास के लिए योग विषय पर व्याख्यान दिया।

इग्नू मुख्यालय में योग दिवस मनाते हुए कुलपति के साथ प्रति कुलपति, संकाय सदस्य व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहते हुए योग की क्रियाएं की। कुलपति ने सभी को योग दिवस की बधाई दी। वहीं, अंबेडकर विश्ववविद्यालय दिल्ली (एयूडी) और इंदिरा गांधी तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आइजीडीटीयूडब्ल्यू) द्वारा भी योग दिवस मनाया गया। एयूडी में में आनलाइन व आइजीडीटीयूडब्ल्यू में आफलाइन माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों ने योग किया।

chat bot
आपका साथी