Thallium Poison: सद्दाम हुसैन की करतूत प्रेरित दिल्ली के शख्स ने सास व साली के बाद पत्नी को मार डाला

Thallium Poison वरुण ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों से बदला लेने के लिए इंटरनेट पर तरकीबें खोजने लगा।उसने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे में पता किया। उसे पता चला कि सद्दाम हुसैन ने अपने विरोधियों को मारने के लिए थैलियम जहर का इस्तेमाल किया था।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:42 PM (IST)
Thallium Poison: सद्दाम हुसैन की करतूत प्रेरित दिल्ली के शख्स ने सास व साली के बाद पत्नी को मार डाला
ससुराल वालों की हत्या का आरोपित आरोपित वरुण।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। थैलियम देकर पत्नी व ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को मारने की साजिश के मामले में आरोपित वरुण की सास अनीता व साली प्रियंका के बाद अब पत्नी दिव्या ने भी दम तोड़ दिया। दिव्या गंगाराम अस्पताल में पांच मार्च से वेंटिलेटर के सहारे थी। इस दौरान उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद इंद्रपुरी स्थित दिव्या के मायके में शोक की लहर है। वरुण के ससुर देविंदर अब भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। फिलहाल, घर पर ही हैं, लेकिन अभी चिकित्सक इनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस मामले में वरुण पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल, कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की छानबीन जारी है।

क्या था मामला

ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 निवासी वरुण अरोड़ा की शादी इंद्रपुरी निवासी देवेंद्र की बेटी दिव्या से वर्ष 2009 में हुई थी। पुलिस को पूछताछ में वरुण ने बताया कि दिव्या गर्भवती थी, लेकिन समस्या होने पर दिव्या ने गर्भपात करा लिया। गर्भपात को लेकर वरुण व दिव्या में झगड़े होते थे। झगड़े से तंग आकर दिव्या अपने जुड़वा बेटा-बेटी को लेकर मायके आ गई। इसके बाद वरुण ससुराल वालों से बदला लेने की ताक में रहने लगा। एक दिन मौका पाकर वरुण इंद्रपुरी स्थित ससुराल पहुंचा और सुनियोजित साजिश के तहत मछली बनाने लगा। इस दौरान चुपके से उसने मछली में थैलियम मिला दिया। खाना बनाने के बाद उसने दांत में दर्द का बहाना बनाकर खुद नहीं खाया और न ही अपने बच्चों को खाने दिया। दरअसल, उसे इस बात का पता था कि थैलियम अपना असर दिखाएगा। इधर, खाना खाने के कुछ दिन बाद दिव्या की बहन प्रियंका बीमार हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

इधर दिव्या व दिव्या की मां अनीता व घरेलू सहायिका एक के बाद एक बीमार होते गए। दिव्या के पिता देविंदर भी बीमार हो गए। प्रियंका के बाद अनीता ने भी दम तोड़ दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने थैलियम जहर को मौत का कारण बताया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। संदेह होने पर पुलिस ने जब वरुण से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

देश के चर्चित डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा का दावा- मास्क का करते रहें इस्तेमाल, 3-4 हफ्ते में खत्म हो जाएगी कोरोना की लहर

सद्दाम हुसैन की करतूत से था प्रेरित

पूछताछ में वरुण ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों से बदला लेने के लिए इंटरनेट पर तरकीबें खोजने लगा। वह ऐसी तरकीब ढूंढ़ रहा था, जिसमें उस पर किसी को शक न हो। इस दौरान उसने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे में पता किया। उसे पता चला कि सद्दाम हुसैन ने अपने विरोधियों को मारने के लिए थैलियम जहर का इस्तेमाल किया था। यह धीमा जहर के रूप में अपना काम करता है और धीरे-धीरे मौत की नींद सुला देता है। इसके बाद उसने थैलियम का इंतजाम किया था।

 Lockdown in Delhi ! अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में लॉकडाउन क्यों नहीं करना चाहती, जानिए ये चार कारण

chat bot
आपका साथी