विक्षिप्त शख्स ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में किया हंगामा

शख्स दरबार साहब के पालकी वाली जह पर लेट गया। उसने वहां अपशपब्द भी कहे। बाद में सेवादारों ने उसे दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:36 PM (IST)
विक्षिप्त शख्स ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में किया हंगामा
संसद मार्ग थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

नई दिल्ली, संतोष शर्मा। नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में बृहस्पतिवार की आधी रात बाद एक शख्स द्वारा हंगामा किए जाने की घटना सामने आई है। शख्स दरबार साहब के पालकी वाली जगह पर लेट गया। उसने वहां अपशपब्द भी कहे। बाद में सेवादारों ने उसे दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इलाज के लिए उसे इहबास भेज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक गुरुद्वारा बंगाला साहिब में बृहस्पतिवार की आधी रात बाद पहली अरदास हो रही थी। इसी दौरान करीब सवा दो बजे एक अधेड़ शख्स पालकी वाली जगह पहुंचा और उपर जाकर लेट गया। वहीं उसने गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में गलत बातें भी कहनी शुरू कर दी। शख्स ने अपने सिर को कपड़े से ढक रखा था और मुंह पर रुमाल बांध रखा था।

शख्स के इस आचरण से गुरुद्वारे में मौजूद सेवादार और श्रद्धालु अवाक रह गए। सेवादारों ने उसे तख्त से उतारा और संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह गत कइ दिनों से लगातार गुरुद्वारे में आ रहा था। लेकिन वह ऐसी हरकत करेगा ऐसी किसी को आभास नहीं था। एक टीवी चैनल में अरदास का लाइव चल रहा था।

चैनल के कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धर्म का अपमान करने और जानबूझकर आस्था को ठेस पहुचाने इत्यादि की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल इहबास में उसकी मानसिक हालत की जांच कराई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है उसने गुरुद्वारे में गलत हरकत क्यों कि? 


दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी