Indian Railways News: आज रात तीन घंटे 30 मिनट के लिए बंद रहेगी भारतीय रेलवे की कई सेवाएं, जानें डिटेल

भारतीय रेल सेवा से जुड़ी कुछ सेवाएं रात 12 बजे से करीब 30 मिनट के लिए बंद रहेंगी। यात्रियों को इस कारण असुविसधा हो सकती है। बता दें कि रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों को बताया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:59 PM (IST)
Indian Railways News: आज रात तीन घंटे 30 मिनट के लिए बंद रहेगी भारतीय रेलवे की कई सेवाएं, जानें डिटेल
आज रात 12 बजे बंद 30 मिनट के लिए बंद रहेगी भारतीय रेलवे की कई सेवाएं, जानें डिटेल

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भारतीय रेल सेवा से जुड़ी कुछ सेवाएं रात 12 बजे से करीब तीन घंटे 30 मिनट के लिए बंद रहेंगी। यात्रियों को इस कारण असुविसधा हो सकती है। बता दें कि रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों को बताया है कि 18 और 19 की मध्य रात्रि को पीआरएस पूछताछ सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

रेलवे की ओर से जारी बयान में यह बताया गया है कि पीआरएस सेवा में आरक्षण, निरस्‍तीकरण, चार्टिंग,इंटरनेट बुकिंग, 139 पर पूछताछ सेवा तथा इलेक्‍ट्रॉनिक डिपोजिट रिसीट सेवाएं दिनांक 18/09/2021 को रात्रि 11.45 बजे से 19.09.2021 को सुबह 03.15 बजे तक अस्‍थायी रूप से स्‍थगित रहेंगी ।

बता दें कि मेंटेनेंस के कारण अक्सर रेलवे इस तरह के कदम उठाती रही है। इधर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक खाने-पीने की व्यव्था के लिए फूड स्टाल शुरू किया गया है। बता दें कि इससे पहले यह सुविधा एक नंबर प्लेटफार्म पर थी। वहीं अब अब अजमेरी गेट की तरफ प्लेटफार्म नंबर 16 पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस सुविधा की शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की थी।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने चेन्नई के पीकेएस हास्पिटैलिटी ग्रुप के साथ मिलकर इसे शुरू किया है। यह छह हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। पहली मंजिल पर 120 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके भूतल पर खड़े होने की सुविधा है। पाप एन हाप नाम के इस फूड प्लाजा में यात्रियों को 24 घंटे कई महत्वपूर्ण ब्रांड के व्यंजन मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी