Indian Railway Reservation: साढ़े चार घंटे तक यात्रियों को 139 से नहीं मिल पाएगी कोई जानकारी, जानिए क्या है कारण

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से पीआरएस को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया गया है। पीआरएस बंद रहने से इससे जुड़ी सेवाएं अर्थात आरक्षण निरस्‍तीकरण चार्ट बनाने पूछताछ जैसे काम नहीं हो सकेंगे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:24 PM (IST)
Indian Railway Reservation: साढ़े चार घंटे तक यात्रियों को 139 से नहीं मिल पाएगी कोई जानकारी, जानिए क्या है कारण
शनिवार को रात 11.45 बजे से रविवार सुबह सवा चार बजे तक दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली बंद (पीआरएस) रहेगी।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। शनिवार को रात 11.45 बजे से रविवार सुबह सवा चार बजे तक दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली बंद (पीआरएस) रहेगी। इस वजह से लगभग साढ़े चार घंटों तक यात्रियों को 139 नंबर पर किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकेगी। इस दौरान यात्री आरक्षण या टिकट रद भी नहीं करा सकेंगे।

उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से पीआरएस को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया गया है। पीआरएस बंद रहने से इससे जुड़ी सेवाएं अर्थात आरक्षण, निरस्‍तीकरण, चार्ट बनाने, पूछताछ जैसे काम नहीं हो सकेंगे। पीआरएस के जरिये ही रेलवे की टिकट प्रणाली काम करती है। इस प्रणाली को नियमित रूप से अपग्रेड किया जाता है।

अगले माह दिवाली और छठ के त्योहार हैं इस वजह से ट्रेन में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यात्री ट्रेन में टिकट रिजर्व कराकर घर जाना चाह रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से भी अपने रिजर्वेशन सिस्टम और पूछताछ नंबर को भी अपग्रेड किया जा रहा है जिससे उन दिनों समस्या न होने पाए। रेलवे अपने इंजीनियरों की मदद से अपने आरक्षण सिस्टम को मजबूत करने में लगा हुआ है। रेलवे की ओर से ये भी बताया गया है कि मरम्मत के दौरान लगभग साढ़े चार घंटे तक यात्री इस नंबर से कुछ भी जानकारी हासिल नहीं कर पाएंगे न ही ट्रेन के बारे में कुछ पता कर पाएंगे।

दरअसल रेलवे की ओर से 139 नंबर जारी किया गया है, इस नंबर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। इसी नंबर का बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार है जिससे आम लोग इसी का ही इस्तेमाल करते हैं।

chat bot
आपका साथी