Delhi Weather ALERT! अगले 24 घंटे में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Delhi Weather ALERT! दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों के दौरान भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 35 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 08:23 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 02:30 PM (IST)
Delhi Weather ALERT!  अगले 24 घंटे में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
Delhi Rain ALERT: अगले 24 घंटे में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में लगातार 2 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। बृहस्पतिवार सुबह भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि सप्ताह भर तक बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया। सप्ताह के आखिर तक तापमान 33 डिग्री तक आ जाएगा।

मंगलवार को उमस भरी गर्मी से जूझ रहे दिल्ली वासियों को मानसून की दस्तक से राहत मिली तो बुधवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश ने जमकर भिगोया। रूक रूककर सुबह से शाम तक दिन भर चली इस बारिश ने दिल्ली की फिजा भी बदल दी। कई इलाकों में तो भारी बारिश हुई। इससे गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग अनुमान है कि बारिश का यह दौर अभी लगातार जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 28.5 जबकि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 26.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। लगातार दो दिन बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से हवा में नमी का स्तर 60 से 100 फीसद है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शामिल पालम में अधिकतम तापमान 34.5, लोदी रोड में 34.1, रिज में 34.0, आयानगर में 35.4 और मुंगेशपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जहां तक बारिश का सवाल है तो रिज क्षेत्र में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सर्वाधिक 107.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह पिछले पांच सालों में रिकॉर्ड बारिश बताई जा रही है। नजफगढ़ और पीतमपुरा में क्रमश: 62.5 और 87.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड में यह आंकड़ा 25 मिमी का रहा।

यह भी पढ़ेंः गृह मंत्रालय के आदेश से दिल्ली के बाजारों को मिली बड़ी राहत, कारोबारी संगठनों ने किया स्वागत

मालूम हो कि 15 मिमी से नीचे दर्ज होने वाली बारिश को हल्की, 15 से 64.5 मिमी के बीच मध्यम, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच भारी, 115.6 और 204.4 मिमी के बीच बहुत भारी माना जाता है। 204.4 मिमी से ऊपर अत्यधिक भारी वर्षा मानी जाती है। दो दिनों की बारिश ने ही दिल्ली की कमी को 65 फीसद से घटाकर 56 फीसद कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, रोजाना चलेगी गतिमान व वंदे भारत एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: सात माह से सड़क जाम कर बैठे राकेश टिकैत अब लोकतंत्र की बात कर रहे, पढ़िए किस मुद्दे पर दी लोकतंत्र की दुहाई

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने बिहार के नालंदा में गुजारे 25 दिन तो आनलाइन ठगों की नर्सरी का चला पता, पढ़िए अन्य जानकारी

ये भी पढ़ें- पुलिस की गिरफ्त में आए अंतरराज्यीय वाहन चोर ने बताया कि वो दिल्ली से चुरा चुका है 50 फार्च्यूनर और 50 इनोवा, उड़ गए होश

chat bot
आपका साथी