Delhi Weather Monsoon ALERT: दिल्ली-NCR में सक्रिय हुआ मानसून, करोड़ों लोगों को बारिश का इंतजार

Delhi Weather Monsoon ALERT मौसम विभाग की मानें तो हल्की बारिश का यह दौर अगले कई दिन तक बना रहेगा। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:19 AM (IST)
Delhi Weather Monsoon ALERT: दिल्ली-NCR में सक्रिय हुआ मानसून, करोड़ों लोगों को बारिश का इंतजार
Delhi Weather Monsoon ALERT: दिल्ली-NCR में सक्रिय हुआ मानसून, करोड़ों लोगों को बारिश का इंतजार

नई दिल्ली, ऑनलाइ डेस्क। Delhi Weather Monsoon ALERT: उमस और गर्मी के बीच मानसून की बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। शनिवार सुबह से आसमान में आंशिक तौर पर छाए बादल कब बरसेंगे? इसका दिल्ली-एनसीआर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही पूर्वानुमान जता चुका है कि लगातार एक महीने से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के जिलों में राहत की फुहारें पड़ने की संभावना है। ज्यादातर इलाकों में तेज आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो हल्की बारिश का यह दौर अगले कई दिन तक बना रहेगा। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, शनिवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं, साथ ही उमस और गर्मी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के सक्रिय होने के बाद अगले कुछ घंटों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

एक सप्ताह तक चलेगा बारिश का दौर

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया कि मानसून ट्रफ शुक्रवार को दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र नारनौल तक पहुंच गया है। अब यह दिल्ली के उत्तरी इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। इससे शनिवार को मौसम के करवट लेने की संभावना है। इस दौरान गरज वाले बादल बनने, 30 से 50 किलोमीटर की आंधी चलने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। राहत भरा यह दौर अगले सप्ताह भर तक बना रहेगा।

9 जून तक चलेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से शुरू हुआ बारिश का दौर आगामी 9 जून तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को भी उमस भरी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। शुक्रवार को पालम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43.2 जबकि न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 77 और न्यूनतम 53 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

Delhi-NCR Earthquake Updates: बार-बार आ रहे भूकंप ने उड़ाई करोड़ों लोगों की नींद, जानिए- क्या कहते हैं एक्सपर्ट

chat bot
आपका साथी