Delhi Monsoon Forecast 2021 Update: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश, IMD ने 2 दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट

Delhi Monsoon Forecast 2021 Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले दस सालों में 28 जुलाई का दिन सबसे ठंडा रहा। आलम यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ ढाई डिग्री का अंतर रहा। IMD के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:02 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:14 PM (IST)
Delhi Monsoon Forecast 2021 Update: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश, IMD ने 2 दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के लिए IMD ने फिर जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट, जानें- कब होगी तेज बारिश

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। मंगलवार और बुधवार के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी जारी कभी तेज तो कभी थीमी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की फिजा ही बदलकर रख दी। उमस भरी गर्मी से तो दिल्ली वासियों को खासी राहत मिली ही, अधिकतम तापमान में भी सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, लेकिन इससे उमस में इजाफा हुआ वहीं मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए आरेंज, जबकि शुक्रवार और शनिवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं, पिछले दस सालों में 28 जुलाई का दिन सबसे ठंडा रहा। आलम यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ ढाई डिग्री का अंतर रह गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 2011 से लेकर पिछले 10 सालों में 27 जुलाई का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 84 से 100 फीसद रहा। खास बात यह कि बुधवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में केवल 2.5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। बारिश सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 4.1 मिमी दर्ज की गई। रिज में सर्वाधिक 32.6 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

कई जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रहा नाममात्र का अंतर

बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर देखा गया। जाफरपुर में तो यह अंतर नहीं के बराबर था। यहां का अधिकतम तापमान 26.4 जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.2 और 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में कहां कितनी हुई बारिश

सफदरजंग - 4.1 मिमी पालम - 26.8 मिमी लोधी रोड - 6.0 मिमी रिज - 32.6 मिमी आयानगर - 22.4 मिमी

यह भी पढ़ेंः जानिए क्यों एक्ट्रेस जूही चावला को वापस लेनी पड़ी याचिका, हाई कोर्ट ने लगाया था 20 लाख जुर्माना

यह भी पढ़ेंः Yoga Health Benefits: मानसिक शांति में मददगार है योग, इन आसनों से मिलेगा विशेष फायदा

Noida Plot News: दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले पढ़ें यह स्टोरी, DM ने जारी किया अलर्ट

chat bot
आपका साथी