पूर्वी निगम की स्वास्थ्य समिति की बैठक में बजट पर चर्चा, पार्षदों ने दिया आय व फंड जुटाने पर जोर

पूर्वी निगम की स्वास्थ्य समिति की बैठक में बजट पर चर्चा हुई। इसमें पार्षदों ने आय बढ़ाने और फंड जुटाने पर जोर दिया। कुछ क्षेत्रों में खर्च बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया। इसमें स्वामी दयानंद अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:23 PM (IST)
पूर्वी निगम की स्वास्थ्य समिति की बैठक में बजट पर चर्चा, पार्षदों ने दिया आय व फंड जुटाने पर जोर
पार्षद संजय गोयल ने कहा कि कम फंड के बावजूद निगमकर्मियों ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी निगम की स्वास्थ्य समिति की बैठक में बजट पर चर्चा हुई। इसमें पार्षदों ने आय बढ़ाने और फंड जुटाने पर जोर दिया। साथ ही कुछ क्षेत्रों में खर्च बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया। इसमें स्वामी दयानंद अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने कहा कि स्वामी दयानंद अस्पताल फंड की कमी से जूझ रहा है।

अधिकारी बिना जनता पर बोझ डाले यहां से आय जुटाने के उपायों पर विचार करें। हम यहां क्योस्क के आवंटन के साथ बाहरी दीवारों पर विज्ञापन की अनुमति दे सकते हैं। इसके अलावा पार्किग शुल्क भी लगा सकते हैं। इससे अस्पताल को कुछ मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि घरों में कुत्ता और बिल्ली पालने वाले लोगों से शुल्क लेने का प्रविधान तो है, लेकिन अधिकांश लोग नहीं दे रहे हैं। इसका दायरा बढ़ाने की जरूरत है।

पार्षद संजय गोयल ने कहा कि कम फंड के बावजूद निगमकर्मियों ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया। बेहतर सुविधाएं देने में फंड की कमी रोड़ा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर फंड की व्यवस्था हो तो आबादी के बीच बने श्मशान केंद्रों पर प्रदूषण रोधी संयंत्र लगाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्वामी दयानंद अस्पताल में प्राइवेट वार्ड में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जरूरत है।

लोगों से अगर हम पैसा ले रहे हैं तो उन्हें बेहतर सुविधाएं प्राप्त करने का हक है। गाजीपुर बूचड़खाने से आय बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन मद में मात्र दो लाख रुपये दिए गए हैं इसे भी बढ़ाने की जरूरत है। पार्षद अजय शर्मा ने कहा कि स्वामी दयानंद में लैब की व्यवस्था ठीक नहीं है। डायलिसिस की सुविधा देनी चाहिए। एक्सरे की मशीन पुरानी है। डिजिटल मशीन होनी चाहिए। सीटी स्कैन की सुविधा को फिर से चालू करने की जरूरत है। डिप्टी चेयरपर्सन रीना महेश्वरी ने कहा डीबीसी (डेंगू ब्रीड चेकर) कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जाए। अनुकंपा पर लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

समिति की पूर्व चेयरपर्सन कंचन माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना में स्वामी दयानंद अस्पताल ने कम संसाधनों के बावजूद बहुत अच्छा काम किया जाए। यहां प्रसव क्षमता से अधिक हो रहे हैं। इसे कम करने की जरूरत है। सीमापुरी में मैटरनिटी सेंटर में आपरेशन टेबल है, लेकिन स्टाफ की कमी है। अगर यहां यह कमी पूरी कर दी जाए तो कुछ महिलाओं का प्रसव यहां भी हो सकता है। पार्षद रोमेश गुप्ता ने कहा कि हमारे डीबीसी कर्मचारी 20 लीटर की केन को पीठ पर लादकर चलते हैं। इन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए। फा¨गग के लिए हमारे पास चार टीफा मशीनें हैं। इन्हें बढ़ाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी