बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपित के रोग के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान, हत्या के पीछे बताया जा रहा यही कारण

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद निर्मम तरीके से हत्या के मामले में पता चला है कि आरोपित विपिन डेढ़ा यौन संबंधी समस्या (नपुंसकता) से ग्रस्त है। शादी के एक वर्ष बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसकी नजर गांव की युवतियों-बुजुर्ग महिलाओं तक पर रहती थी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:28 PM (IST)
बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपित के रोग के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान, हत्या के पीछे बताया जा रहा यही कारण
यौन संबंधी समस्या के चलते वह इतना कुंठित हो गया कि बुजुर्ग के साथ ही दरिंदगी कर बैठा।

नई दिल्ली, [शुजाउद्दीन]। बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद निर्मम तरीके से हत्या के मामले में पता चला है कि आरोपित विपिन डेढ़ा यौन संबंधी समस्या (नपुंसकता) से ग्रस्त है। इसी वजह से शादी के एक वर्ष बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसकी बुरी नजर गांव की युवतियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक पर रहती थी। पत्नी के जाने और लोगों के ताने के साथ ही यौन संबंधी समस्या के चलते वह इतना कुंठित हो गया कि बुजुर्ग के साथ ही दरिंदगी कर बैठा।

दल्लूपुरा गांव के लोगों ने बताया कि विपिन की शादी के कुछ समय तक घर में सब कुछ सही रहा, लेकिन कुछ वक्त बाद विवाद होने लगे। तीन साल पहले विपिन ने जीटीबी अस्पताल में जांच करवाई तो पता चला वह किसी से यौन संबंध नहीं बना सकता। जब यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो वह उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से ही वह अवसाद में रहने लगा। पुलिस को जांच में पता चला कि पत्नी के जाने के बाद उसने एक प्रेमिका भी बनाई, लेकिन वह भी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद वह नशा करने लगा।

आरोपित को पता था, किस वक्त घर में अकेली रहती है बुजुर्ग

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपित को मालूम था कि बुजुर्ग महिला किस वक्त अपने घर पर अकेली रहती है। बुजुर्ग के घर से कुछ ही दूरी पर आरोपित की दूध की डेयरी है। अक्सर वह बुजुर्ग की दुकान से सब्जी खरीदता था। उसे यह पता था कि दोपहर में वह घर में खाना बनाने जाती हैं।

परिवार को जान का खतरा

बुजुर्ग का परिवार 20 वर्ष से दल्लूपुरा गांव में किराये पर रह रहा है। आरोपित का परिवार दबंग बताया जा रहा है। गांव के अधिकतर लोग आरोपित के पक्ष में हैं। बुजुर्ग की हत्या के बाद से ही उनके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। बुजुर्ग के बेटे और पोते को अपनी जान की चिंता सता रही है।

साइकोपैथ की बीमारी से पीडि़त देते हैं जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला: माला वोहरा

दल्लूपुरा गांव में जिस तरह से युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि वह साइकोपैथ की बीमारी से ग्रस्त है। यह कहना है मनोचिकित्सक माला वोहरा का। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पीडि़त लोगों का व्यवहार आक्रामक और शांत दोनों होता है। ये स्वार्थी होते हैं, जिन्हें दूसरों की परवाह नहीं होती है। ये नशा करते हैं। जिस युवक ने बुजुर्ग की हत्या की है, वह यौन संबंधी समस्या से बहुत ज्यादा परेशान होगा।

यौन संबंधी इच्छा पूरी न होने पर उसने इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस बीमारी से पीडि़त व्यक्ति अपनी गलती कभी नहीं मानता है। उसे हमेशा से सामने वाला व्यक्ति गलत लगता है। ये दूसरे लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं। ऐसे लोगों को सलाह दी जाती है कि वे स्वजन और दोस्तों से खुलकर अपनी परेशानी बताएं। ऐसा न करने पर वह मानसिक तनाव में आ जाते हैं।

अगर कोई व्यक्ति दुष्कर्म करने की मंशा से या फिर किसी महिला या किसी बच्चे के गुप्तांग को छूता है तो दुष्कर्म की धारा के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। 2012 में वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म के बाद कानून में बदलाव किए गए थे। इसमें कम से कम 10 वर्ष और अधिक से अधिक उम्रकैद तक की सजा और हत्या के मामले में फांसी तक की सजा का प्रविधान है।

-मनीष भदौरिया, अधिवक्ता कड़कड़डूमा कोर्ट

chat bot
आपका साथी