Delhi: ईस्ट लक्ष्मी मार्केट मास्टर प्लान रोड पर लगातार तीसरे दिन तोड़े जा रहे अवैध निर्माण

ईस्ट लक्ष्मी मार्केट मास्टर प्लान रोड पर लगातार तीसरे दिन अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 12:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 12:38 PM (IST)
Delhi: ईस्ट लक्ष्मी मार्केट मास्टर प्लान रोड पर लगातार तीसरे दिन तोड़े जा रहे अवैध निर्माण
Delhi: ईस्ट लक्ष्मी मार्केट मास्टर प्लान रोड पर लगातार तीसरे दिन तोड़े जा रहे अवैध निर्माण

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के ईस्ट लक्ष्मी मार्केट मास्टर प्लान रोड पर लगातार तीसरे दिन अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। बुधवार को भी अवैध इमारतों को ढहाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी इमारतें रिहायशी हैं। 

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अब कोई विरोध नही हो रहा है। हालांकि पहले दिन स्थानीय लोगों ने इमारत तोड़ने का विरोध किया था लेकिन पुलिस बल की तैनाती के कारण अब कोई विरोध करने नहीं आ रहा।

मंगलवार को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले ईस्ट गुरु अंगद नगर से सटे मास्टर प्लान रोड पर दूसरे दिन भी निगम व पीडब्ल्यूडी के बुलडोजर चले और 14 और इमारतों को ढहा दिया गया था। सोमवार को यहां 20 इमारतों को तोड़ा गया था। यहां पर 56 इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। मंगलवार को यहां स्थित तीन मंजिला नई इमारत को भी ढहा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की टुकड़ी लगाई गई थी।

कोर्ट के आदेश के बाद तोड़ी जा रही अवैध इमारत

गौरतलब है कि अदालत के आदेश पर निगम व पीडब्ल्यूडी ने मकानों को ढहाना शुरू किया है। यह मकान अवैध रूप से बने हुए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान पूर्व विधायक नितिन त्यागी व आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला पहुंचे। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश की बात तो ठीक है लेकिन संबंधित एजेंसियों को सोचना चाहिए था कि जिस तरह से यह कार्य काफी दिनों से रुका हुआ था इसी तरह इसे कुछ दिन और रोक देते। अभी महामारी के काल में सभी पहले से ही परेशान हैं। तीन मंजिला बने एक मकान को छोड़कर निगम दस्ता कार्रवाई कर रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया और कहा कि एक तरफ से कार्रवाई होनी चाहिए। तब निगम दस्ते से बड़े बुलडोजर से इस मकान को ढहा दिया। इस मकान को हाल ही में बनाया गया था।

यहां एक और मकान कुछ ही समय पहले बना था। इस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत भी पहुंचे और उन्होंने पुलिस व निगम के अधिकारियों से बातचीत की। गहलोत ने कहा कि इस मामले को लेकर आयोग की तरफ से प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी कि इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। पूर्व विधायक वीर सिंह धिंगान ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए केंद्र व दिल्ली सरकार से मांग की है कि इनके लिए कुछ बेहतर किया जाए।

chat bot
आपका साथी