JEE Advanced Result 2021: आइआइटी दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल बने टापर, मिले 360 में से 348 अंक

शुक्रवार को घोषित इस परिणाम में कुल 41862 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ष हुए हैं जबकि बालक और बालिकाओं दोनों वर्ग मैं आईआईटी दिल्ली रीजन के अभ्यर्थियों ने टाप किया है। आइआइटी दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल ने जेईई प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टाप किया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:35 PM (IST)
JEE Advanced Result 2021: आइआइटी दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल बने टापर, मिले 360 में से 348 अंक
JEE Advanced Result 2021: आइआइटी दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल बने टापर, मिले 360 में से 348 अंक

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार को घोषित इस परिणाम में कुल 41862 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ष हुए हैं, जबकि बालक और बालिकाओं दोनों वर्ग मैं आईआईटी दिल्ली रीजन के अभ्यर्थियों ने टाप किया है। आइआइटी दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल ने जेईई प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टाप किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार जेईई एडवांस के पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा में कुल 1,41,699 छात्र- छात्राएं शामिल हुई थीं। शुक्रवार को आए परिणाम में 41,862 उत्तीर्ण हुए, जिनमें 6452 छात्राएं हैं। जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

मृदुल ने उम्दा प्रदर्शन के साथ किया टाप

आइआइटी दिल्ली के मृदुल ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 360 में से 348 अंकों के साथ  96.66 फीसद अंक हासिल किए और इसके साथ परीक्षा में टाप किया है। बताया जा रहा है कि 2011 के बाद से जेईई एडवांस परीक्षा में सर्वाधिक अंक है। इससे पहले वर्ष 2012 में टापर छात्र ने कुल 401 में से 385 अंक हासिल किए थे।

लड़कियों के वर्ग में काव्या चोपड़ा ने मारी बाजी

वहीं,  दिल्ली रीजन की ही काव्या चोपड़ा ने लड़कियों में जेईई-एडवांस्ड में टाप किया है। काव्या चोपड़ा जेईई-मुख्य परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली पहली महिला बनी थीं। उन्हें 360 में से 286 अंक मिले हैं,जबकि उनकी कुल रैंक 98 है।

यहां पर बता दें कि इस बार जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा आइआइटी खड़गपुर की ओर से 3 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा से संबंधित आंसर-की 10 अक्टूबर 2021 को जारी हुई थी। जेईई एडवांस 2021 का परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाता है। इसका परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी