भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दी पर्यटकों को बड़ी राहत, आनलाइन गाइड से मिलेगी सब जानकारी

सर्वप्रथम एएसआइ की वेबसाइड asi.nic.in पर जाएंगे। वेबसाइट को मोबाइल पर खोलेंगे तो सबसे ऊपर भारत सरकार के तीनों मंत्रियों के फोटो दिखेंगे। फोटो से ठीक ऊपर देखेंगे कि लाल रंग में दो पट्टी चल रही है जिसमें नीचे वाली पट्टी पर क्लिक करेंगे तो आडियो आडिगोज एप दिखेगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 12:37 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 12:37 PM (IST)
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दी पर्यटकों को बड़ी राहत, आनलाइन गाइड से मिलेगी सब जानकारी
एप के जरिये लोगों को मिलेगी सहूलियत

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। यदि आप किसी स्मारक स्थल पर जा रहे हैं तो वहां के बारे में जानकारी लेने के लिए अब आपको गाइड लेने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्थानों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) लोगों के लिए आनलाइन गाइड मुहैया कराएगा। पर्यटकों को अपने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद उस स्थान की सारी जानकारी आडियो रूप में उनको मिल जाएगा। अभी 11 प्रमुख स्मारकों में इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। जल्द ही सभी विश्व धरोहर और देश के प्रमुख स्मारकों के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा।

अभी यह सुविधा अंग्रेजी भाषा में है आगे चलकर हिन्दी में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को मोबाइल आडियो आडिगोज नाम दिया गया है। जिसे गूगल प्ले स्टोर से लोड करना होगा।

एएसआइ के देश भर में 3693 स्मारक हैं। इसमें से 145 से अधिक स्मारकों पर टिकट लगता है। 40 से अधिक स्मारक विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। सभी प्रमुख स्मारकों और उनके प्रमुख भागों में शिलापट्ट लगे हैं, जिन पर उनके बारे में जानकारी दी गई थी। मगर यह जानकारी बहुत संक्षिप्त में होती है। अगर आप स्मारक या उसके किसी भाग के बारे में विस्तार से जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको गाइड लेना होगा। उसके लिए पैसे देने होते हैं।

 

कई बार गाइड स्मारक के संबंध में काल्पनिक बातें भी जोड़ देते हैं। दूसरा महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि अगर आपको स्मारक या उसके किसी भाग के बारे में जानकारी नहीं है तो घूमने फिरने का आनंद अधूरा रह जाता है।

ये स्मारक किए गए हैं अभी शामिल

लाल किला, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, धौलावीरा, आमेर का किला, महाबोधि मंदिर, खजुराहो, महाबलीपुरम व सोमनाथ मंदिर।

इस तरह कर पाएंगे उपयोग

सर्वप्रथम एएसआइ की वेबसाइड asi.nic.in पर जाएंगे। वेबसाइट को मोबाइल पर खोलेंगे तो सबसे ऊपर भारत सरकार के तीनों मंत्रियों के फोटो दिखेंगे। फोटो से ठीक ऊपर देखेंगे कि लाल रंग में दो पट्टी चल रही है, जिसमें नीचे वाली पट्टी पर क्लिक करेंगे तो आडियो आडिगोज एप दिखेगा। सिस्टम इसे गूगल प्ले में जाकर डाउनलोड करने के लिए कहेगा। इसे डाउनलोड कर लेने पर आप के लिए स्मारकों के लिए आनलाइन गाडड उपलब्ध हो जाएगा। जिन 11 स्मारकों के बारे में जानकारी दी गई है, उसमें से किसी भी स्मारक के नाम पर क्लिक करेंगे तो उससे संबंधित सभी इमारतें दिखेंगी।

chat bot
आपका साथी