कर रहे हैं वर्क फ्राम होम तो न पिएं अधिक चाय व कॉफी, वरना बढ़ सकती है मुसीबत

सर गंगाराम अस्पताल की मुख्य डायटीशियन मुक्ता वशिष्ठा का कहना है कि लोगों को कोरोना संक्रमण के इस दौर में अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। लोगों को अधिक पौष्टिक आहार लेना चाहिए। लोगों को प्रोटीन युक्त डाइट को शामिल करना चाहिए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:52 PM (IST)
कर रहे हैं वर्क फ्राम होम तो न पिएं अधिक चाय व कॉफी, वरना बढ़ सकती है मुसीबत
इन दिनों एक बार में दो से अधिक रोटी खाना भी मोटापे की बड़ी वजह बन रहा है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों अधिकतर सरकारी व निजी कार्यालय बंद चल रहे हैं। इसके चलते लोग इन दिनों घर से ही काम करने में जुटे हैं। लोगों को वर्क फ्राम होम मिला हुआ है। इसके चलते अब घर में रहकर उनके लिए कोरोना के साथ ही मोटापा भी बड़ी समस्या है। ऐसे में लोगों को घर में रहते हुए अधिक चाय व काफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे तेजी से मोटापा बढ़ता है। वहीं, लोगों को हल्का भोजना करना चाहिए। इन दिनों एक बार में दो से अधिक रोटी खाना भी मोटापे की बड़ी वजह बन रहा है।

सर गंगाराम अस्पताल की मुख्य डायटीशियन मुक्ता वशिष्ठा का कहना है कि लोगों को कोरोना संक्रमण के इस दौर में अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। लोगों को अधिक पौष्टिक आहार लेना चाहिए। लोगों को प्रोटीन युक्त डाइट को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए-जैसे सीताफल, घिया व कटहल आदि सब्जी खानी चाहिए।

इसके साथ ही प्रोटीन के लिए पनीर, सत्तू, दाल, बीन, दूध, दही, बादाम, अखरोट और मिक्स बीज खाने चाहिए। इससे शरीर को प्राकृतिक तरीके से भरपूर प्रोटीन मिलता रहेगा। इसके अलावा मांसाहारी लोग अंडा और मछली का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसमें फैट होता हो। उन्होंने कहा कि लोगों को इससे बचने के लिए बदल-बदल कर तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए। सरसों का तेल भी 15 ग्राम से अधिक नहीं प्रयोग करना चाहिए। लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 200 ग्राम फल खाने चाहिए। इसमें केले को छोड़कर कोई भी फल खा सकते हैं। केले खाने से मोटापा बढ़ता है। सीमित संख्या में केले भी खा सकते हैं।

इन टिप्स का रखें ख्याल

दिन में केवल एक बार काढ़ा पिएं सुबह नाश्ते में भी ले सकते हैं हल्दी वाला दूध ग्रीन टी का प्रयोग कर सकते हैं ज्यादा फैट वाली चीजों का प्रयोग करना छोड़ दें कम मात्रा में खाएं गेहूं, चावल, सूजी व दलिया आंवले और नींबू का कर सकते हैं प्रयोग

chat bot
आपका साथी