मैट्रीमोनियल साइट पर किसी लड़के की अमीरी देखकर हो रहे आकर्षित तो हो जाएं सावधान, पढ़ ले ये खबर

वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने मैट्रीमोनियल साइट से धोखाधड़ी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित से 120 ग्राम की सोने की चेन व आइ फोन बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान साहिल अरोड़ा के रूप में की गई है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:24 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:24 PM (IST)
मैट्रीमोनियल साइट पर किसी लड़के की अमीरी देखकर हो रहे आकर्षित तो हो जाएं सावधान, पढ़ ले ये खबर
वह साइट पर परिवार से दोस्ती कर उनसे महंगे तोहफे लेता था और धोखाधड़ी कर फरार हो जाता।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने मैट्रीमोनियल साइट से धोखाधड़ी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित से 120 ग्राम की सोने की चेन व आइ फोन बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान साहिल अरोड़ा के रूप में की गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि साहिल अरोड़ा ने खुद को मैट्रीमोनियल साइट पर अमीर पंजाबी युवक के तौर पर रजिस्टर कर रखा था। वह साइट पर परिवार से दोस्ती कर उनसे महंगे तोहफे लेता था और धोखाधड़ी कर फरार हो जाता।

पुलिस को शिकायत मिली 16 जून को परिवार ने शिकायत दी कि साहिल ने उनके परिवार से दो आइफोन और करीब 6.5 लाख रुपये की सोने की चेन ले ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित तीन अन्य मामलों में भी शामिल रहा है।

सोने की चेन चुराने वाली महिला गिरफ्तार

वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने युवक के गले से सोने की चेन चुराने वाली आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीडि़त ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वेस्टर्न इन होटल के पास बाइक चलाते वक्त वह गिर गया था। इस दौरान सड़क पर चल रहे कई लोगों ने उसकी मदद की। तभी किसी ने उसके गले की चेन चोरी कर ली। पुलिस टीम ने मामले में अंजिता नाम की महिला को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की सोने की चेन बरामद कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी