दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में पति ने तवे से जलाया पत्नी का हाथ, FIR दर्ज

आरोप है कि राजकुमार ने पिज्जा बनाने वाले तवे पर शशि का हाथ जला दिया। उनके भाईयों व राजकुमार के बीच मारपीट भी हुई। आरोप है कि चरणजीत ने पिज्जा काटने वाले चाकू से शशिकांत पर हमला कर दिया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:45 PM (IST)
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में पति ने तवे से जलाया पत्नी का हाथ, FIR दर्ज
विवाद में कई अन्य हुए घायल- प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। गीता कालोनी इलाके में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का हाथ गर्म तवे से जला दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के परिवार आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर चाकू और नुकीली चीज से वार भी किए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों तरफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद निवासी शशि सलूजा की शादी गीता कालोनी में रहने वाले राजकुमार सलूजा से वर्ष 2003 में हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं। राजकुमार घर के नीचे पिज्जा की दुकान चलाते हैं।

वहीं शशि सलूजा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। शशि सलूजा का वर्षों से उनके पति से विवाद चल रहा है। इस कारण वह अपनी बेटियों के साथ पिछले साल से अपने मायके में रह रही हैं। वह अपना खर्च चलाने के लिए गीता कालोनी आकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। शशि का आरोप है कि उनके पति राजकुमार को उनका ट्यूशन पढ़ाना पसंद नहीं है। जिसे लेकर वह फोन कर गाली-गलौच भी करते हैं। शशि ने इस बारे में अपने पिता को जानकारी दी। शुक्रवार को शशि सलूजा, पिता नरेंद्र शर्मा, भाई शशिकांत व शशिभूषण के साथ पति के घर पहुंची थीं। जहां कहासुनी हो गई।

आरोप है कि राजकुमार ने पिज्जा बनाने वाले तवे पर शशि का हाथ जला दिया। उनके भाईयों व राजकुमार के बीच मारपीट भी हुई। राजकुमार के भाई चरणजीत व उनकी मां ईश्वर देवी भी वहां पर थीं। आरोप है कि चरणजीत ने पिज्जा काटने वाले चाकू से शशिकांत पर हमला कर दिया। शशिकांत खून से लथपथ हो गया। वहीं राजकुमार का आरोप है कि शशिभूषण ने उनके सिर पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बुजुर्ग मां से भी मारपीट की गई है।

chat bot
आपका साथी