बीमार पत्नी ने दवा के पैसे मांगे तो भड़क गया पति, पिटाई करने के बाद घर से किया बाहर

प्रेम सिंह ने बताया कि शादी के वक्त लड़के के परिजनों झूठ बोलकर रिश्ता पक्का किया था। लेकिन शादी के बाद पता चला कि संजय कोई काम नहीं करता है। जब राखी अपने पति से काम की तलाश करने के लिए कहती है तो उसके साथ मारपीट की जानी लगी।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:12 PM (IST)
बीमार पत्नी ने दवा के पैसे मांगे तो भड़क गया पति, पिटाई करने के बाद घर से किया बाहर
बीमार पत्नी ने दवा के पैसे मांगे तो भड़क गया पति, पिटाई करने के बाद घर से किया बाहर

गाजियाबाद [जेएनएन]। मुरादनगर की न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी एक बीमार विवाहिता को पति से दवाई के लिए पैसे मांगना उस वक्त मंहगा पड़ गया जब पैसे मांगने से नाराज महिला के पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

धरने पर बैठ गई पीड़िता
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन देर रात तक भी ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर में नहीं घुसने दिया। जिसके चलते महिला ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस महिला मोर्चे की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

मारपीट करता था पति 
लोनी के बलरामनगर निवासी प्रेम सिंह ने अपनी पुत्री राखी की शादी शहर के न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी संजय के साथ की थी। प्रेम सिंह ने बताया कि शादी के वक्त लड़के के परिजनों ने उसे आर्किटेक्ट बताते हुए रिश्ता पक्का किया था। लेकिन शादी के बाद पता चला कि संजय कोई काम नहीं करता है। जब राखी अपने पति से काम की तलाश करने के लिए कहती है तो उसके साथ मारपीट की जानी लगी।

दवाई के लिए पति से मांगे पैसे 
आरोप है कि सोमवार को राखी बीमार थी। देर शाम जब उसने अपने पति संजय से दवाई के लिए पैसे मांगे तो इस बात से नाराज होकर संजय ने परिजनों के साथ मिलकर राखी की बेरहमी से पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह इसकी सूचना फोन कर अपने मायके वालों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन राखी को लेकर थाने पहुंचे और इस संबंध में तहरीर दी।

ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया
पुलिस ने मामले को एनसीआर में दर्ज लिया। आरोप है कि इसके बाद राखी अपने ससुराल पहुंची, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। काफी मिन्नतों के बाद भी जब ससुराल वालों ने विवाहिता को घर में नहीं घुसने दिया तो वह मकान के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। जिसके बाद आसपास के लोग वहां आए गए।

पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप
किसी ने इसकी सूचना फोन कर कांग्रेस महिला मोर्चे की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा को दी। सूचना मिलते ही पूजा चड्ढा ने राखी के पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन सब कुछ देखते हुए भी मूर्कदर्शक बनी रही। कांग्रेस महिला मोर्चे की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला ससुराल में मकान के बाहर धरने पर ही बैठी है।

chat bot
आपका साथी