Delhi: कई लूट और झपटमारी की वारदातों में शामिल 'सोनी-मोनी' गैंग के दंपति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सोनी-मोनी गैंग के एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी पर झपटमारी और लूट के आरोप है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:30 PM (IST)
Delhi: कई लूट और झपटमारी की वारदातों में शामिल 'सोनी-मोनी' गैंग के दंपति गिरफ्तार
Delhi: कई लूट और झपटमारी की वारदातों में शामिल 'सोनी-मोनी' गैंग के दंपति गिरफ्तार

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली पुलिस ने सोनी-मोनी गैंग के एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी पर झपटमारी और लूट के आरोप है। डीसीपी वेस्ट दीपक पुरोहित ने बताया कि ये आरोप दिल्ली में कई झपटमारी और लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं।

डीसीपी के मुताबिक, ये दंपत्ति पश्चिमी दिल्ली में कई लूटपाट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जांच के दौरान ये 15 से 20 सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसके आधार पर इनकी गिरफ्तारी हुई है। 

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को लूट और झपटमारी की कई वारदातों में खुलासा होने की उम्मीद है। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि अभी हाल में दी दिल्ली में लूटपाट और झपटमारी की वारदातों में इजाफा हुआ है। पिछले दिनों पीएम मोदी की भतीजी का पर्स दो बाइक सवारों ने छीन लिया था। इसके बाद एक दंडाधिकारी की मोबाइल छीन ली गई थी। हालांकि इन दोनों वारदातों में शामिल रहे आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झपटमारी की वारदातों के बढ़ने से लगातार पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं।  

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी