कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक कैसे पहुंचा ट्रैक्टर, दिल्ली पुलिस खंगाल रही इसका राज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाया तो फिर से ट्रैक्टर का मामला गर्म हो गया। इस बार ये ट्रैक्टर किसानों के आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए राहुल गांधी खुद चलाकर संसद तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की बातों को नहीं मान रही है

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:49 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक कैसे पहुंचा ट्रैक्टर, दिल्ली पुलिस खंगाल रही इसका राज
वो किसानों की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर पर यहां तक आए हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली में 26 जनवरी 2021 को हुई ट्रैक्टर रैली को देश दुनिया ने देखा था। अब सोमवार को दिल्ली के वीवीआइपी इलाके में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाया तो ट्रैक्टर का मामला गर्म हो गया। इस बार ये ट्रैक्टर किसानों के आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए राहुल गांधी खुद चलाकर संसद तक पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की बातों को नहीं मान रही है, कृषि कानूनों को खत्म नहीं कर रही है इस वजह से वो किसानों की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर पर यहां तक आए हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर संसद भवन की तरफ जाने के दौरान पुलिस ने सुरजेवाला समेत 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। उसके बाद उन्हें बस में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने लाया गया, वहां पूछताछ के बाद शाम को सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया जिस पर सवार होकर राहुल व सुरजेवाला समेत अन्य कार्यकर्ता वहां आए थे। किसान आंदोलन व 15 अगस्त के मददेनजर नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगी है।

दिल्ली पुलिस इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर सबसे वीवीआइपी इलाके में ये ट्रैक्टर किस तरह से पहुंचा और किसी ट्रैफिस पुलिसकर्मी या अन्य की इस पर नजर क्यों नहीं पड़ीं। जानकारी के अनुसार अब सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने एक टीम का गठन किया है जो इस बात का पता लगाएगी कि आखिर ये ट्रैक्टर किस तरह से लुटियंस दिल्ली में पहुंचा। जिस पर सवार होकर राहुल गांधी संसद तक पहुंचे थे।


दिल्ली पुलिस के अनुसार सेंट्रल दिल्ली में इस तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में ट्रैक्टर को लाने के लिए एक सांसद के लेटर हेड का इस्तेमाल किया गया। सांसद के लेटर हेड पर लिखा गया कि इस बड़े ट्रक में उनका कुछ निजी सामान है जिसे लाने की इजाजत दी जाए उसके बाद उस बड़े ट्रक में ट्रैक्टर को लादकर सीधे उन सांसद के कैंपस में पहुंचाया गया। सांसद के कैंपस में पहुंचने के बाद उस ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया, ये काम सूरज ढलने के बाद अंधेरे में किया गया।

अगले दिन जब प्रदर्शन की तैयारी पूरी हो गई तब उस पर राहुल गांधी और कुछ अन्य कांगेसी नेताओं को सवार किया गया फिर राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली की सड़क पर उसे चलाते हुए संसद की ओर चले। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे जवान पीछे-पीछे भागते दिखाई दिए। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। अब दिल्ली पुलिस इसी ट्रैक्टर के लुटियंस जोन में पहुंचने के तरीके का पता लगाने में जुटी हुई है। उसके बाद उस सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी दिल्ली पुलिस के हाथ लगा है। उसकी भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी