दिल्ली के पश्चिम विहार के सनशाइन अपार्टमेंट्स में "नारी शक्ति" की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम विहार स्थित सनशाइन कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमुद कुमार ने अपने इस चयन पर कहा - मुझे अपनी महिला टीम के सदस्यों पर पूरा भरोसा है और ये विश्वास है कि हम सनशाइन अपार्टमेंट्स को एक आदर्श आवासीय परिसर बना सकेंगे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:41 PM (IST)
दिल्ली के पश्चिम विहार के सनशाइन अपार्टमेंट्स में "नारी शक्ति" की ऐतिहासिक जीत
सनशाइन कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की महिला टीम

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 25 जनवरी 2021 को हुए सनशाइन कोआपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के मैनेजमेंट समिति चुनावों में महिलाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। 1984 में स्थापित सनशाइन अपार्टमेंट्स में श्रीमती संतोष कुमुद कुमार के नेतृत्व में 9 महिलाओं कि मैनेजमेंट समिति ने जीत हासिल करके इतिहास रचा। पश्चिम विहार के किसी भी रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आर डबलयू ए) में केवल महिलाओं की मैनेजमेंट समिति के चुने जाने का ये एक मात्र उदाहरण है।

आज जबकि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, एक आर डबलयू ए में सभी महिलाओं का चुना जाना नारी शक्ति की एक अनूठी मिसाल है।

संतोष सनशाइन अपार्टमेंट्स में पहले भी मैनेजमेंट समिति की सदस्य एवं अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार सबका मत ये था कि मैनेजमेंट समिति में सभी महिलाएं आएं। पुरुष सदस्यों ने इस प्रस्ताव का तहे दिल से समर्थन किया और महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। मूलतः पुरुष प्रधान समझे जाने वाले समाज में पुरुषों का इस प्रकार नारी शक्ति का समर्थन करना एक प्रगतिशील समाज के निर्माण की अद्भुत मिसाल है। ये भी गौर तलब है कि श्रीमती संतोष सहित सभी महिलाएं मैनेजमेंट समिति में निर्विरोध चुनी गयीं। केवल उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें श्रीमती शशि सोंधी ने 81.82% वोट पाकर भारी बहुमत से जीत हासिल की।

नवनिर्वाचित महिला मैनेजमेंट समिति के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं

अध्यक्ष : संतोष कुमुद कुमार

उपाध्यक्ष : शशि सोंधि

समिति की सदस्य: स्वर्णा कांता साहनी

समिति की सदस्य : दर्शना शर्मा

समिति की सदस्य : रीता शर्मा

समिति की सदस्य : शशि बाला शर्मा

समिति की सदस्य : उषा कोचर

समिति की सदस्य : रजनी बहल 

समिति की सदस्य : शैलजा शर्मा

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष, संतोष कुमुद कुमार ने कहा "मुझे अपनी महिलाओं की टीम पर नाज़ है और पूरा विश्वास है कि हम सनशाइन अपार्टमेंट्स को एक आदर्श परिवार बनाएंग। हम होंगे कामयाब - ये शब्द हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे।"

सनशाइन अपार्टमेंट्स के पूर्व सचिव श्री भीष्म सूदन ने कहा "ये एक ऐतिहासिक मौका है जिस पर हम सब को गर्व है। हमें पूरा यकीन है की नारी शक्ति हमारे अपार्टमेंट्स को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी और हम सब इसमें अपना समर्थन और योगदान देंगे।"

पश्चिम विहार कोआपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज फेडरेशन के चेयरमैन श्री पी एस बहल के अनुसार "सनशाइन अपार्टमेंट्स में केवल महिलाओं का मैनेजमेंट समिति में आना नारी शक्ति का प्रतीक है। महिलाओं की ये जीत सभी आर डबलयू ए के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगी।"

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी