दिल्ली सहित देश के 5 बड़े शहरों में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध

राजधानी दिल्ली महिलाओं के खिलाफ अपराध में श्रेणी में सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तीसरे नंबर पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पांचवें नंबर पर राजस्थान की राजधानी जयपुर है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:56 AM (IST)
दिल्ली सहित देश के 5 बड़े शहरों में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध
दिल्ली सहित पांच बड़े शहरों में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली सहित देश के पांच बड़े शहरों में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। चिंता का विषय है कि राजधानी दिल्ली इस श्रेणी में सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, तीसरे नंबर पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पांचवें नंबर पर राजस्थान की राजधानी जयपुर है। हालांकि 2019 के मुकाबले 2020 में केस कम दर्ज हुए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश और राज्यों की राजधानी महिलाओं के खिलाफ अपराध से मुक्त हो गई हैं।

महानगरों व देश के 19 बड़े शहरों में गत वर्ष दिल्ली में महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हुई है। हालांकि वर्ष 2019 की तुलना में दिल्ली में गत वर्ष कम अपराध के मामले दर्ज हुए, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली महानगरों व देश के 19 बड़े शहरों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में सबसे ऊपर है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़े को देखें तो महानगरों व 19 बड़े शहरों में 2019 में दिल्ली में 12902 आपराधिक घटनाएं हुई थी।

संगीन अपराध की जकड़ में दिल्ली

महानगरों व देश के 19 बड़े शहरों में बीते वर्ष दिल्ली में सबसे अधिक संगीन अपराध के मामले दर्ज हुए। हालांकि 2019 की तुलना में दिल्ली में बीते वर्ष संगीन अपराध के मामले कम दर्ज हुए। इसके पीछे कोरोना एक वजह माना जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी)

द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट को देखें तो 2019 में दिल्ली में 11313 संगीन अपराध के मामले दर्ज हुए थे। जबकि 2020 में 9861 मामले दर्ज हुए। 2020 में दूसरे नंबर पर मुंबई रहा। यहां 4151 मामले, तीसरे नंबर पर बेंगलुरू में 2545 व चौथे नंबर पर चेन्नई में 1439 मामले दर्ज हुए। कोयंबटूर में सबसे कम 164 मामले दर्ज हुए।

दहेज हत्या

दहेज हत्या के आंकड़े को देखें तो बीते वर्ष सभी केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक दिल्ली में ही 58 मामले दर्ज हुए। अन्य राज्यों पर गौर करें तो दहेज हत्या के सबसे अधिक 1439 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 231 व तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में 164 मामले दर्ज हुए।

हत्या का प्रयास

दिल्ली में 570 मामले दर्ज हुए हैं। जबकि सबसे अधिक 12725 मामले बंगाल में दर्ज हुए। दूसरे नंबर पर बिहार में 11784, तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में 4210, चौथे नंबर पर ओडिशा में 4135 व पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र में 3251 मामले दर्ज हुए।

दंगा

दंगों के जम्मू-कश्मीर में 782 व दिल्ली में 689 मामले दर्ज हुए। कहीं न कहीं पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों ने इस ग्राफ को बढ़ाया है। इस वजह से राजधानी अपनी श्रेणी में दूसरे नंबर पर है। राज्यों में बिहार में सबसे अधिक 9422, महाराष्ट्र में 9157, उत्तर प्रदेश में 6126, कर्नाटक में 4553, केरल में 3520 मामले दर्ज हुए।

लूटपाट

लूटपाट के दिल्ली में 1963 मामले दर्ज हुए। अन्य राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5054, ओडिशा में 2162, तमिलनाडु में 2023, बिहार में 1902, उत्तर प्रदेश में 1633 मामले दर्ज हुए।

chat bot
आपका साथी