VIDEO Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत, कई इलाकों में बिजली गुल

Delhi Weather Update स्काईमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून रेखा दिल्ली में 7 जुलाई से और भी ज्यादा सक्रिय हो सकती है। जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:06 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:43 AM (IST)
VIDEO Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत, कई इलाकों में बिजली गुल
VIDEO Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत, कई इलाकों में बिजली गुल

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Weather Update: गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए रविवार राहत लेकर आया। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और हापुड़ में रविवार सुबह तेज  बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। बारिश का यह दौर रविवार को रुक-रुक कर जारी रहने का अनुमान है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में सुबह 3 बजे के बाद से ही मौसम में बदलाव होने लगा। आसमान में घने बादल छाने के बाद गरजने भी लगे, इस दौरान बिजली भी कड़की। 3:30 बजे के आसपास दिल्ली और गाजियाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश कई घंटे होती रही। कुछ इलाकों में बारिश का दौर अब भी जारी है।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। दिन के समय 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

#WATCH Delhi: Heavy rainfall, lightning and thunderstorm hit the national capital. Visuals from near Rail Bhavan. #Monsoon pic.twitter.com/KcF6BbPq3s

— ANI (@ANI) July 4, 2020

7 जलाई से झमाझम बारिश का अनुमान

स्काईमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet's chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया कि मानसून रेखा दिल्ली में 7 जुलाई से और भी ज्यादा सक्रिय हो सकती है। जिससे ठीक-ठाक बारिश होने के आसार हैं। शनिवार तक मानसून रेखा उत्तरी राजस्थान में मौजूद थी। जिससे वहां पर बारिश हो रही है। इससे न केवल उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। 

34 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम पारा

वहीं मौसम विभाग का दावा है कि सोमवार से 10 जुलाई तक दिल्ली में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जाहिर है इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी, साथ ही किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा।।

#WATCH Delhi: Heavy rainfall, lightning and thunderstorm hit the national capital tonight. Visuals from Connaught Place. #Monsoon pic.twitter.com/xWdioYWaA8 — ANI (@ANI) July 4, 2020

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान बताया था। लेकिन, शनिवार को दिनभर दिल्ली में कहीं पर भी बारिश नहीं हुई। दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहे, साथ ही धूप भी छाई रही। दिन भर उमस ने भी परेशान किया। तापमान भी बढ़ गया। शनिवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में आ‌र्द्रता का अधिकतम स्तर 83 फीसद एवं न्यूनतम स्तर 43 फीसद रहा।

chat bot
आपका साथी