Delhi Weather News Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान करने लगी गर्मी, तेज धूप भी बनी परेशानी का सबब

Delhi Weather News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 39 एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगीं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 09:41 AM (IST)
Delhi Weather News Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान करने लगी गर्मी, तेज धूप भी बनी परेशानी का सबब
मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग पसीने से तर नजर आए

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी बनी हुई है। खासकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग पसीने से तर नजर आए। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 39 एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। हालांकि, इस हवा से कोई राहत नहीं मिलेगी। हां, शाम तक धूल भरी आंधी चले तो कुछ राहत मिल सकती है।

उधर,  चुभन भरी गर्मी के बीच इससे पहले शुक्रवार को सूरज दिनभर बादलों के साथ लुकाछिपी करते हुए नजर आया। इसका गर्मी के एहसास पर तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 29 से 66 फीसद रहा। 

दिल्ली एनसीआर की हवा कहीं खराब, कहीं बहुत खराब

हरियाणा और पंजाब में फसली अवशेष जलाए जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इनकी संख्या 1,500 पार कर गई। फसली अवशेषों में लगाई जा रही आग के धुएं का ही नतीजा है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा कहीं खराब और कहीं बहुत खराब श्रेणी श्रेणी में पहुंच गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का 325, गाजियाबाद का 356, ग्रेटर नोएडा का 344, गुरुग्राम का 310 और नोएडा का 320 दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी