Delhi Weather ALERT! दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगा लू का दौर, भीषण गर्मी करेगी परेशान

Delhi Weather And Rain ALERT! मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आएगी और दिल्ली वासियों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:35 PM (IST)
Delhi Weather  ALERT!  दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगा लू का दौर, भीषण गर्मी करेगी परेशान
शुक्रवार शाम को मौसम ने थोड़ी सी करवट क्या ली, दिल्ली की तो जैसी फिजा ही बदल गई।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हल्की ठंडी हवा चल रही है और जिसके चलते गर्मी भी परेशान नहीं कर रही है। बदले मौसम के  मिजाज के बावजूद लोग मॉर्निंग वॉक के लिए कम निकले, इसके पीछे दिल्ली में लगा कर्फ्यू और मिनी लॉकडाउन है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी दिनभार आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं और और हल्की बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आएगी और दिल्ली वासियों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन के लिए नहीं है। इसके बाद लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई जा रही है। इससे एक बार फिर गर्मी अपना रंग दिखाएगी।

इससे पहले शुक्रवार शाम को मौसम ने थोड़ी सी करवट क्या ली, दिल्ली की तो जैसी फिजा ही बदल गई। धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश ने मौसम खासा सुहावना बना दिया। यही वजह रही कि दिन भर तेज गर्मी का सामना करने के बाद शुक्रवार देर शाम को दिल्ली वासियों को खासी राहत मिली। कहीं कहीं तो देर रात तक बारिश का दौर चलता रहा। 

मौसम विभाग ने पहले से ही शुक्रवार के लिए तेज धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान दे रखा था। लिहाजा, दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा और शाम चार बजे के करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली में धूल भरी आंधी चली। आसमान में काले बादल मंडराने से दिन में ही हल्का अंधेरा छा गया था। इसके बाद सूरज की छिपती किरणों के साथ साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई। कहीं रिमझिम फुहारें पड़ी तो कहीं देर रात तक ठीकठाक बारिश होती रही।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 23 से 69 फीसद रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कापम्प्लेक्स इलाके में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में यह 40.7, गुरुग्राम में 40.2, आया नगर में 40.4, लोधी रोड में 38.9, पालम में 40.6 और नरेला में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जहां तक बारिश का सवाल है तो रात साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग पर 0.7 मि.मी. और पालम में 1.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गई।

वायु प्रदूषण में सुधार नहीं

दूसरी ओर मौसम में बदलाव होने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को एनसीआर के साथ दिल्ली की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स शुक्रवार को 238 रहा। फरीदाबाद का 254, गुरुग्राम का 250, ग्रेटर नोएडा का 282 व नोएडा का 249 दर्ज किया गया। गाजियाबाद की हवा 308 एयर इंडेक्स के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। 

chat bot
आपका साथी