हरियाणा की महिला सिंगर और डांसर ने पति के साथ लिव इन में रहने वाली दिल्ली की महिला पर लगाए संगीन आरोप, जानें पूरा मामला

हरियाणा की एक चर्चित महिला सिंगर और डांसर ने पति के साथ लिव इन में रहने वाली महिला पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली की रहने वाली महिला ने उसे लेकर करीब 500 से अधिक वीडियो बनाए जिसमें महिला सिंगर के बारे में अभद्र भाषा और गाली-गलौच का इस्तेमाल किया गया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:09 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:09 PM (IST)
हरियाणा की महिला सिंगर और डांसर ने पति के साथ लिव इन में रहने वाली दिल्ली की महिला पर लगाए संगीन आरोप, जानें पूरा मामला
महिला थाना पुलिस ने जांच के लिए साइबर सेल भेजी, जांच के बाद होगा केस दर्ज।

दिल्ली/रोहतक, जागरण संवाददाता। हरियाणा की एक चर्चित महिला सिंगर और डांसर ने पति के साथ लिव इन में रहने वाली महिला पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दिल्ली की रहने वाली महिला ने उसे लेकर करीब 500 से अधिक वीडियो बनाए, जिसमें महिला सिंगर के बारे में अभद्र भाषा और गाली-गलौच का इस्तेमाल किया गया। साथ ही उन वीडियो को महिला ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किए हैं, जिससे महिला सिंगर की छवि धूमिल हो रही है। महिला सिंगर की तरफ से अब महिला थाने में शिकायत देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की गई है।

खास बात यह है कि जिस महिला सिंगर की तरफ से शिकायत दी गई है 2500 से अधिक गानों पर परफार्म कर चुकी है, जो काफी चर्चित है। हाल ही में जमानत पर आई है महिला सिंगर दरअसल, हिसार की रहने वाली एक महिला सिंगर की शादी कई साल पहले रोहतक में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद महिला सिंगर के पति के संपर्क में दिल्ली की रहने वाली एक महिला आ गई, जो पहले से ही शादीशुदा थी। हालांकि बाद में दिल्ली की रहने वाली महिला ने उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था, जिसके बाद महिला सिंगर पर भी आरोप था कि उसने दिल्ली निवासी महिला की वीडियो वायरल की है। जिसके बाद महिला सिंगर को भी आइटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

हाल ही में महिला सिंगर जेल से बाहर आई है और दो दिन पहले महिला थाने में शिकायत दी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले महिला सिंगर ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था, जिसके लिए उसने दिल्ली निवासी महिला को ही जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस अधिकारी का बयान

कुछ दिन पहले महिला सिंगर जेल से बाहर आई है, जिसके बाद उसने यह वीडियो देखी। महिला सिंगर की तरफ से शिकायत दी गई है, जिसकी जांच के लिए साइबर सेल में मामला भेजा गया है।

- सुशीला, डीएसपी रोहतक

chat bot
आपका साथी