दिल्ली में गर्भवती महिलाओं की आधी आबादी नहीं जाती आंगनवाड़ी केंद्र

सरकार ने साल 2018-19 के बीच लगभग 1.02 करोड़ लोगों पर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के अनुसार राजधानी में कुल 10897 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बमुश्किल 47.15 फीसद गर्वभती महिलाएं ही जाती हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:19 PM (IST)
दिल्ली में गर्भवती महिलाओं की आधी आबादी नहीं जाती आंगनवाड़ी केंद्र
विभिन्न योजनाओं का लाभ लगभग 47 फीसद महिलाएं ही उठा रही हैं। प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। आंगनवाड़ी केंद्रों जच्चा और बच्चा दोनों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाता हैं। इसके बावजूद राजधानी में 18 साल व इससे अधिक उम्र की गर्भवती महिलाओं की कुल आबादी में 52 फीसद से अधिक महिलाएं इन केंद्रों में नहीं जा रही हैं। ऐसे में ये महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित हैं। यानी सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में जच्चा व बच्चा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लगभग 47 फीसद महिलाएं ही उठा रही हैं।

दिल्ली सरकार ने साल 2018-19 के बीच लगभग 1.02 करोड़ लोगों पर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के अनुसार राजधानी में कुल 10897 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बमुश्किल 47.15 फीसद गर्वभती महिलाएं ही जाती हैं। वहीं, 52.85 फीसद गर्भवती महिलाएं ऐसी हैं जो इन केंद्रों में विभिन्न कारणों से नहीं जाती हैं। इन केंद्रों से गर्भवती महिलाओं की साल दर साल बढ़ती दूरी के चलते सरकार द्वारा चलाए जा रहे पूरक पोषण आहार व टीकाकरण जैसी योजनाओं का लाभ भी कुछ फीसद महिलाएं ही ले रही हैं।

एनडीएमसी इलाके की 100 फीसद गर्भवती महिलाएं ने उठाया आंगनवाड़ी केंद्रों का लाभ

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके में रहने वाली 18 साल से अधिक सभी गर्भवती महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्रों की सुविधाओं का लाभ ले चुकी हैं। सर्वेक्षण में जारी आंकड़ों के मुताबिक एनडीएमसी की 100 फीसद, पूर्वी नगर निगम की 46.05 फीसद, उत्तरी नगर निगम की 50.60 और दक्षिणी नगर निगम की 44.14 फीसद महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्र जाती हैं। ऐसे में केवल इतनी फीसद महिलाएं ही स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ ले रही हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में दक्षिण जिले की गर्भवती महिलाएं आगें

सरकार द्वारा चलाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों का सबसे अधिक लाभ दक्षिण जिले की महिलाएं उठा रही हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक दक्षिण जिले की 70.61 फीसद, सेंट्रल की 59.75 फीसद और उत्तर पश्चिम की 58.64 फीसद महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

कुल आंगनावाड़ी केंद्र: 10897

आंगनवाड़ी केंद्रों का लाभ लेने वाली गर्भवती महिलाएं (18 साल या इससे ऊपर) - 47.1 आंगनवाड़ी केंद्रों का लाभ नहीं लेने वाली गर्भवती महिलाएं (18 साल या इससे ऊपर) - 52.85

विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी केंद्रों का लाभ लेने वाली महिलाएं

जिला                                                कुल लाभ उठाने वाली महिलाएं (फीसद)

दक्षिण                                                 70.61

सेंट्रल                                                  59.75

उत्तर पश्चिम                                          58.64

नई दिल्ली                                            57.49

उत्तर                                                   55.47

दक्षिण पश्चिम                                        48.89

पश्चिम                                                 48.38

शाहदरा                                               46.92

उत्तर पूर्वी                                             46.64

पूर्वी                                                     44.68

दक्षिण पूर्वी                                            22.10

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी