100 से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार, फेसबुक पर बनाया था फर्जी आइडी

फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाले जिम ट्रेनर को दक्षिण पश्चिमी जिला के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। यह फर्जी आइडी बनाकर सौ से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:43 PM (IST)
100 से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार, फेसबुक पर बनाया था फर्जी आइडी
फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने वाले जिम ट्रेनर को दक्षिण पश्चिमी जिला के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। यह फर्जी आइडी बनाकर सौ से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दक्षिण पश्चिमी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सागरपुर थाने में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शीतल ठाकुर नाम के फेसबुक आइडी से उन्हें बार-बार अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे जा रहे हैं। कई बार मना किया गया, लेकिन आरोपित पर इसका असर नहीं हो रहा है।

इस दौरान आरोपित ने महिला को यह भी बताया कि वह उन्हें जानता है। घटना की छानबीन के लिए साइबर सेल के इंस्पेक्टर रमन कुमार सिंह व सागरपुर थाने के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम बनाई गई। इस दौरान पुलिस टीम ने फेसबुक आइडी पर अपना ध्यान केंद्रित किया और जांच शुरू की। छानबीन में यह पता चला कि आरोपित ने यह आइडी गलत इस्तेमाल के लिए ही बनाई है। साथ ही पुलिस को मोबाइल नंबर 9667984088 का भी पता चला जिसपर फेसबुक को आपरेट किया जा रहा था। यह नंबर किसी रियाजुद्दीन के नाम पर था।

इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित शिकायतकर्ता महिला के घर के आसपास का ही रहने वाला है। बाद में दशरथपुरी से विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने लड़कियों के नाम पर तीन फर्जी फेसबुक आइडी बनाई हुई है। इसमें वह दो हजार लोगों से जुड़ा हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अभी तक सौ महिलाओं को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। साथ ही कई बार वह गलत नीयत से वीडियो काल भी करता था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह पिछले छह-सात माह से लड़कियों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज रहा है। उसने शीतल ठाकुर, पूजा कुमारी व शिवानी गुप्ता के नाम से फर्जी आइडी बना रखी है।

chat bot
आपका साथी