DSGMC Elections: मोहिंदर सिंह होंगे डीएसजीएमसी के नामित सदस्य, लाटरी के माध्यम से हुआ चुनाव

DSGMC Delhi Gurdwara Elections 2021 गुरुद्वारा सिंह सभा सफदरजंग एन्क्लेव के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के नामित सदस्य होंगे। उनका चुनाव लाटरी के माध्यम से हुआ है। दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशक ने उन्हें नामित सदस्य चुने जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:01 PM (IST)
DSGMC Elections: मोहिंदर सिंह होंगे डीएसजीएमसी के नामित सदस्य, लाटरी के माध्यम से हुआ चुनाव
मोहिंदर सिंह होंगे डीएसजीएमसी के नामित सदस्य

नई दिल्ली, संतोष कुमार सिंह। गुरुद्वारा सिंह सभा सफदरजंग एन्क्लेव के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के नामित सदस्य होंगे। उनका चुनाव लाटरी के माध्यम से हुआ है। दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशक ने उन्हें नामित सदस्य चुने जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। एक अन्य नामित सदस्य की घोषणा का अभी भी इंतजार है।दिल्ली के पंजीकृत गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्षों में से दो नामित सदस्यों का चुनाव लाटरी के माध्यम से किया जाता है। इनके चुनाव के लिए नौ सितंबर को संगत द्वारा चुने सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी।

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) और जग आसरा गुरु ओट (ओट) ने गुरुद्वारा निदेशालय द्वारा जारी पंजीकृत गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्षों के नाम पर आपत्ति जताई थी, जिस वजह से उस दिन बैठक स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद संशोधित सूची जारी करने के बाद 24 सितंबर को फिर से बैठक बुलाई गई थी। उस दिन लाटरी से निकाले गए पहले दो नामों पर सदस्यों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने पर कुल पांच नाम निकाले गए थे। बावजूद सहमति नहीं बनी थी।

सदस्यों का कहना था कि लाटरी से निकाले गए पांच नामों में से चार की मृत्यु हो चुकी है। सदस्यों की आपत्ति की वजह से नामित सदस्यों की घोषणा नहीं की हो सकी थी। वहीं, इस बीच शिरोमणि अकाली दल बादल ने प्रेस वार्ता करके दावा किया था लाटरी से मलकीत सिंह कश्मीर सिंह नामित सदस्य चुने गए हैं। दोनों अपने आप को नामित सदस्य घोषित कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका डाली थी।

उन्होंने अदालत से इस संबंध में गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय को उचित कार्यवाही करने के निर्देश देने की मांग की थी। अदालत ने इस तरह का कोई निर्देश देने के बजाय गुरुद्वारा निदेशालय ने लाटरी से चुने गए नामित सदस्यों की घोषणा अपने स्तर पर करने को कहा था। उसके बाद निदेशालय ने मोहिंदर सिंह को नामित सदस्य घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य सदस्य के लिए फिर से लाटरी निकालने की तैयारी है।सदस्य घोषित होने के बाद मोहिंदर सिंह ने जागो के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना व महासचिव हरविंदर सिंह सरना से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया।  

chat bot
आपका साथी