किशोरी से अभद्रता करता था सोसायटी का गार्ड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ दो-तीन दिन पहले भी इसी प्रकार से हरकतें की थी। इसके बाद में पुलिस ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई और आरोपित कल्पतरुण को जमरुदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूलरूप से ओड़िशा का रहने वाला है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:01 AM (IST)
किशोरी से अभद्रता करता था सोसायटी का गार्ड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार को दी गई थी। आरोप है कि पीड़िता से आरोपित ने दो-तीन दिन पहले भी अभद्र व्यवहार किया था और अश्लील बातें की थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। गार्ड की पहचान कल्पतरुण जैना (42) के रूप में की गई है। दक्षिणी अधिकारी ने रविवार को बताया कि ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को शनिवार को जानकारी मिली थी कि एक गार्ड बच्ची के साथ अश्लील बातें और अभद्र व्यवहार कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ दो-तीन दिन पहले भी इसी प्रकार से हरकतें की थी। इसके बाद में पुलिस ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई और आरोपित कल्पतरुण को जमरुदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूलरूप से ओड़िशा का रहने वाला है। दो महीने पहले ही वह काम पर रखा गया था। इससे पहले वह तुगलकाबाद इलाके में वेटर की नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस ने पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

वहीं, कंझावला इलाके में गोली लगने से प्रापर्टी डीलर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि ने पुलिस ने उस लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया है, जिससे गोली चली थी। पिस्टल संजीत सहरावत की बताई जा रही है। पुलिस पिस्टल को जांच के लिए फारेंसिंक लैब भेजेगी। अब तक की जांच में पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि प्रापर्टी डीलर को गोली जानबूझकर मारी गई या यह एक हादसा था। कंझावला में सालासर प्रापर्टी के दफ्तर में गुरुवार की रात राजेश सिसोदिया नाम के शख्स को गोली लग गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी