Good News: सराय कालेखां से आश्रम आने वाले मार्ग का हुआ ट्रायल, जाम से राहत की उम्मीद

सराय कालेखां से डीएनडी लूप होते हुए आश्रम आने वाले नए मार्ग का बुधवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से ट्रायल किया गया। सुबह करीब तीन घंटे के ट्रायल के बाद इस मार्ग को फिर से बंद कर दिया गया है। अभी इस मार्ग पर और काम किया जाना है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:31 PM (IST)
Good News: सराय कालेखां से आश्रम आने वाले मार्ग का हुआ ट्रायल, जाम से राहत की उम्मीद
आश्रम से सराय कालेखां जाने वाले मार्ग का काम भी जल्द ही पूरा होगा।

नई दिल्ली, [अरविंद कुमार द्विवेदी]। सराय कालेखां से डीएनडी लूप होते हुए आश्रम आने वाले नए मार्ग का बुधवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से ट्रायल किया गया। सुबह करीब तीन घंटे के ट्रायल के बाद इस मार्ग को फिर से बंद कर दिया गया है। अभी इस मार्ग पर और काम किया जाना है। एक सप्ताह के अंदर इस मार्ग के चालू हो जाने की उम्मीद है। दरअसल, रिंग रोड पर आश्रम फ्लाइओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यहां पर सड़क के बीच में काम होना है जिसके लिए उसकी बैरिकेडिंग की जाएगी।

इसीलिए आरश्रम व बारापुला के बीच दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़ी यानी तीन-तीन लेन की नई सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क के बन जाने से आश्रम व सराय कालेखां आने-जाने वाले लोगों को जाम से काफी राहत मिल जाएगी। नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भी इससे फायदा होगा।पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के बाद अब इसमें रह गई कमियों को पूरा किया जाएगा। जल्द ही दूसरी ओर की सड़क का भी ट्रायल किया जाएगा।

अभी दोनों ओर से लगता है जाम

आश्रम चौक पर मथुरा रोड पर बन रहे अंडरपास व रिंग रोड पर बन रहे आश्रम फ्लाइओवर एक्सटेंशन के कारण यहां पर यातायात अस्त-व्यस्त है और दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान यहां लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस जाम के कारण दिल्ली, नोएडा व फरीदाबाद से आने-जाने वाले लागों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए यहां पर दोनों ओर से तीन-तीन लेन की नई सड़क बनाई गई है ताकि प्रोजेक्ट पूरा होने तक लोगों को जाम से थोड़ी राहत रहे।

chat bot
आपका साथी