Delhi NCR Local Trains News: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, चलेंगीं कई और स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

Delhi NCR Local Trains News अब उत्तर रेलवे ने कोरोना संक्रमण की वजह से निरस्त की गईं 39 लोकल ट्रेनों को भी पटरी पर वापस लाने का फैसला किया है। इनमें कई ट्रेनें एनसीआर के शहरों में चलेंगी। फिलहाल इन सभी को विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:06 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 01:26 PM (IST)
Delhi NCR Local Trains News: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, चलेंगीं कई और स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट
Indian Railway News: दिल्ली-यूपी और हरियाणा के यात्रियों को होगा फायदा, पटरी पर लौटेंगी 39 लोकल ट्रेनें; देखें- पूरी लिस्ट

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों तेजी से आ रही गिरावट के बीच भारतीय रेलवे अपनी ट्रेन सेवाओं में लगातार इजाफा कर रहा है। इसी कड़ी में अब उत्तर रेलवे ने कोरोना संक्रमण की वजह से निरस्त की गईं 39 लोकल ट्रेनों को भी पटरी पर वापस लाने का फैसला किया है। इनमें कई ट्रेनें एनसीआर के शहरों में चलेंगी। फिलहाल इन सभी को विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

19 जुलाई से चलने वाली ट्रेनें

तिलक ब्रिज-बुलंदशहर (04340)

 यह लोकल ट्रेन रोजाना शाम को 6.15 बजे दिल्ली के  तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन  से रवाना होगी और रात 9.50 बजे बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को फायदा होगा। खासकर दैनिक रेल यात्री इस ट्रेन की सेवाएं ले सकेंगे।

गाजियाबाद- पुरानी दिल्ली (04413)

यह लोकल ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 5.55 पर चलेगी और सुबह 6.58 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। इससे गाजियाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों का फायदा होगा।

पुरानी दिल्ली- गाजियाबाद (04486)

पुरानी दिल्ली से रोज सुबह 7.10 पर रवाना होकर सुबह आठ बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

गाजियाबाद- पुरानी दिल्ली (04485)

पुरानी दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 8.20 बजे रवाना होकर सुबह 9.27 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।

पुरानी दिल्ली- गाजियाबाद ( 04422)

पुरानी दिल्ली से सुबह साढ़े नौ बजे चलकर सुबह सवा दस बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

जींद-पुरानी दिल्ली (04424)

जींद से सुबह सवा सात बजे रवाना होगी और सुबह 10.40 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।

20 जुलाई से चलने वाली ट्रेन

बुलंदशहर- तिलक ब्रिज ( 04339)

बुलंदशहर से रोज सुबह 5.40 पर चलकर सुबह 9.14 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी।

Kisan Andolan: राकेश टिकैत के बाद अब 'ताऊ' को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़िये- पूरा मामला

इन ट्रेनों का भी होगा संचालन

19 जुलाई से चलेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 04484 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बारामूला और बानिहाल के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 4.30 बजे छूटेगी और रात 7.30 बजे बानिहाल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04483 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बानिहाल और बारामूला के बीच चलेगी ट्रेन सुबह 7 बजे छूटेगी और सुबह 10.10 पर बारामूला पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04474 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बड़गाम और बानिहाल के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 7.55 पर छूटेगी और सुबह 10.30 बजे बानिहाल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04473 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बानिहाल और बड़गाम के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 4.05 पर छूटेगी और शाम 6.20 पर बड़गाम पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04475 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बड़गाम और बारामूला के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 8 बजे छूटेगी और सुबह 9 बजे बारामूला पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04476 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बारामूला और बड़गाम के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 10.20 पर छूटेगी और सुबह 11.20 पर बड़गाम पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04477 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बड़गाम और बारामूला के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 6.25 पर छूटेगी और रात 7.25 पर बारामूला पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04478 सोमवार (19 जुलाई) से रोज बारामूला और बड़गाम के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 6 बजे छूटेगी और रात 7.10 पर बड़गाम पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04491 सोमवार (19 जुलाई) से रोज फिरोजपुर कैंट और फाजिलका के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 5.40 पर छूटेगी और शाम 7.50 पर फाजिलका पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04492, 20 जुलाई से रोज फाजिलका और फिरोजपुर कैंट के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 6.20 पर छूटेगी और सुबह 8.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04341, 19 जुलाई से बालामउ जंक्शन से कानपुर सेंट्रल के बीच रोज चलेगी। ट्रेन सुबह 6.30 पर निकलेगी और सुबह 10.20 पर कानुपर सेंट्रल पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 04342, 19 जुलाई से रोज कानपुर सेंट्रल और बालामउ जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन दोपहर 2.50 पर छूटेगी और शाम 7.10 पर बालामउ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04413 सोमवार (19 जुलाई) से रोज गाजियाबाद जंक्शन और दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 5.55 पर छूटेगी और सुबह 6.58 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04486 सोमवार (19 जुलाई) से रोज दिल्ली जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 7.10 पर छूटेगी और सुबह 8 बजे गाजियाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी।  ट्रेन नंबर 04485 सोमवार (19 जुलाई) से रोज गाजियाबाद जंक्शन और दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 8.20 पर छूटेगी और सुबह 9.27 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।   ट्रेन नंबर 04422 सोमवार (19 जुलाई) से रोज दिल्ली जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 9.30 पर निकलेगी और सुबह 10.15 पर गाजियाबाद जंक्शन पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 04424, 19 जुलाई से रोज जींद और दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 7.15 पर निकलेगी और सुबह 10.40 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 04425, 19 जुलाई से रोज दिल्ली जंक्शन से नरवाना जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 5.25 पर छूटेगी और रात 9.55 पर नरवाना जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04426 सोमवार (19 जुलाई) से रोज नरवाना जंक्शन और जींद के बीच चलेगी। ट्रेन रात 10.20 पर छूटेगी और रात 11 बजे जींद पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 04083, 19 जुलाई से रोज जींद और हिसार के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 5.05 पर छूटेगी और रात डेढ़ बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04084, 20 जुलाई से रोज हिसार और जींद के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे छूटेगी और दोपहर 1.05 पर जींद पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 04569, 19 जुलाई से रोज अंबाला से कालका के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 6.30 बजे छूटेगी और रात 8.15 पर कालका पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04570, 19 जुलाई से रोज कालका से अंबाला के बीच चलेगी। ट्रेन दोपहर 1 बजे निकलेगी और दोपहर 2.40 पर अंबाला पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04575, 19 जुलाई से रोज हिसार और लुधियाना जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 4 बजे छूटेगी और रात 8.20 पर लुधियाना जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04576 सोमवार (19 जुलाई) से रोज लुधियाना जंक्शन और हिसार के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 9.35 पर छूटेगी और दोपहर 2.05 पर हिसार पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04464, 19 जुलाई से रोज फिरोजपुर कैंट और लुधियाना जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 11 बजे छूटेगी और दोपहर 2.35 पर लुधियाना जंक्शन पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04463, 19 जुलाई से रोज लुधियाना जंक्शन और फिरोजपुर कैंट के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 5.40 पर छूटेगी और रात 8.50 पर फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04480, 19 जुलाई से रोज पठानकोट जंक्शन और जलंधर सिटी के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 8.20 पर छूटेगी और सुबह 11.30 पर जलंधर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04479, 19 जुलाई से जलंधर सिटी और पठानकोट जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 5.30 पर छूटेगी और रात 8.20 पर पठानकोट जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04468, 19 जुलाई से रोज जलंधर सिटी और होशियारपुर के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 6.45 पर छूटेगी और सुबह 7.50 पर होशियारपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04467, 19 जुलाई से रोज होशियारपुर और जलंधर सिटी के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 8 बजे छूटेगी और सुबह 9.10 पर जलंधर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04482, 19 जुलाई से रोज जलंधर सिटी और होशियारपुर के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 4.30 बजे छूटेगी और शाम साढ़े 5 बजे होशियारपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04481, 19 जुलाई से रोज होशियारपुर और जलंधर सिटी के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 5.40 पर छूटेगी और शाम 6.45 पर जलंधर सिटी पहुंचेगी।

20 और 21 जुलाई से चलेंगीं ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04571, 20 जुलाई से रोज भिवानी जंक्शन और धूरी जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 4.05 पर छूटेगी और रात 9.30 पर धूरी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04572, 21 जुलाई से रोज धूरी जंक्शन और सिरसा के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 5.20 पर निकलेगी और सुबह 10.35 पर सिरसा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04573, 21 जुलाई से रोज सिरसा और लुधियाना जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 11.40 पर छूटेगी और शाम 6.45 पर लुधियाना जंक्शन पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 04574, 20 जुलाई से रोज लुधियाना जंक्शन और भिवानी जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन सुबह 5.30 पर निकलेगी और दोपहर 12.10 पर भिवानी जंक्शन पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी