Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के भूमिगत कॉरिडोर का काम जल्द होगा शुरू

Delhi Metro Phase 4 जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन मजेंटा मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) की विस्तार परियोजना है। 28.29 किलोमीटर लंबी यह मेट्रो लाइन फेज चार की सबसे बड़ी परियोजना है। इसका 21.18 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड व 7.74 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:20 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:20 AM (IST)
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के भूमिगत कॉरिडोर का काम जल्द होगा शुरू
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के भूमिगत कॉरिडोर का काम जल्द होगा शुरू

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के चौथे फेज का काम पिछले एक साल से धीमी गति से चल रहा है। हालांकि, पिछले डेढ़ महीने के दौरान ट्रैक और स्टेशनों के निर्माण कार्य में तेजी आई है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो फेज चार के भूमिगत कॉरिडोर के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (Japan International Cooperation Agency) द्वारा लोन मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

टेंडर जारी होने के 42 माह  में निर्माण करना होगा पूरा

बताया जा रहा है कि अगले माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के भूमिगत का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद साढ़े तीन साल (42 माह) में निर्माण पूरा करना है।

28.29 किलोमीटर में से 7.74 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा

दरअसल, जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन मजेंटा मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) की विस्तार परियोजना है। 28.29 किलोमीटर लंबी यह मेट्रो लाइन फेज चार की सबसे बड़ी परियोजना है। इसका 21.18 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड व 7.74 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा। इस मेट्रो लाइन पर कुल 22 स्टेशन होंगे। इसके एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माणाधीन है। 30 दिसंबर 2019 को एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू हुआ था। अब भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण के लिए भी डीएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है।

बता देंकि डेरावाल नगर से आरके आश्रम के बीच 6 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें डेरावाल नगर, घंटा घर, पुलबंगश, सदर बाजार, नवी करीम व आरके आश्रम मार्ग भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे। इस भूमिगत कॉरिडोर पर दो समानांतर सुरंगे बनाई जाएंगी। हाल ही में डीएमआरसी ने तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो लाइन के भूमिगत कारिडोर के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की है।  

chat bot
आपका साथी