Crime: दिल्ली की सड़कों पर निकल रही हैं अकेली तो हो जाएं होशियार, कहीं सम्मोहन का न हो जाएं शिकार

फिलहाल पीडि़ता की शिकायत पर आनंद पर्वत थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह गिरोह सड़कों पर अकेली जा रही महिलाओं को आसानी से निशाना बनाता है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:42 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:42 PM (IST)
Crime: दिल्ली की सड़कों पर निकल रही हैं अकेली तो हो जाएं होशियार, कहीं सम्मोहन का न हो जाएं शिकार
राजधानी की सड़कों पर अकेली जा रही महिलाओं को बना रही शिकार।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। राजधानी की सड़कों पर सरेराह सम्मोहित कर ठगी करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। गिरोह में दो महिलाएं हैं जो सड़कों पर अकेली जा रही महिलाओं को सम्मोहित कर उनके गहने, नकदी आदि लेकर फरार हो जाती हैं। सम्मोहित होकर पीडि़ता खुद अपने गहने व नकदी को उतारकर उन्हें सौंप देती हैं।

आरोपित के फरार हो जाने के बाद पीडि़तों को पता चलता है कि उनके साथ ठगी हो गई है।आनंद पर्वत इलाके में रहने वाली महिला शोभावती बुधवार को आरएमएल अस्पताल में ब्लड सैंपल देने के बाद जब वापस घर के लिए निकलीं तो सराय रोहिल्ला बस स्टैंड के पास दो महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। बातचीत के दौरान उन्हें सम्मोहित कर उनके आभूषण उतरवा कर फरार हो गई।

उनको समझ ही नहीं आया कि उनके साथ ऐसा क्या हुआ कि आभूषण अंजान महिलाओं को दे दिए। फिलहाल पीडि़ता की शिकायत पर आनंद पर्वत थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह गिरोह सड़कों पर अकेली जा रही महिलाओं को आसानी से निशाना बनाता है। जांच में सामने आया है कि इस तरह के गिरोह मे दो महिलाएं होती हैं। एक शिकार को रोककर बातचीत करती है। इसी दौरान दूसरा पीडि़ता को सम्मोहित कर आभूषण, पर्स, बैग आदि कीमती सामान उतरवाकर फरार हो जाता है।

हाल में हुई इस तरह की वारदात

- 12 जनवरी को बुराड़ी इलाके में एक महिला कहीं जा रही थी। इस दौरान उसे सम्मोहित कर उससे नकदी व गहने ठगे।

- 20 अप्रैल को मालवीय नगर इलाके में अस्पताल में इलाज कराने आई महिला से आभूषण ठगे गए।

- आठ जुलाई को सराय रोहिल्ला इलाके में दान मांगने के बहाने घर में घुस कर एक महिला को सम्मोहित कर नकदी व आभूषण ठगे

- 30 अक्तूबर 2020 को कृष्ण कुंज निवासी सुमन गुप्ता से ठगी

- 29 अक्तूबर 2020 को मुनेश शर्मा से ठगी

chat bot
आपका साथी