फेसबुक पर अगर लड़की का आ रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट तो हो जाए सावधान, वीडियो काल कनेक्ट करते ही उड़ जाएगी नींद

आरोपित पहले लड़की की प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे और फिर नंबरों की अदलाबदली करते थे। इसके बाद वाट्सएप वीडियो काल के दौरान उन्हें उकसाकर उनकी अश्लील काम करवाते और वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे हजारों रुपये ठगते थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:59 PM (IST)
फेसबुक पर अगर लड़की का आ रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट तो हो जाए सावधान, वीडियो काल कनेक्ट करते ही उड़ जाएगी नींद
आरोपितों की पहचान राजस्थान के दानिशपुर गांव निवासी जाहुल व जालड़ा गांव निवासी मिनाज के रूप में हुई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रोहिणी जिला पुलिस ने लड़की बनकर लोगों से हजारों रुपये एंठने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान राजस्थान के भरतपुर के दानिशपुर गांव निवासी जाहुल व जालड़ा गांव निवासी मिनाज के रूप में हुई है।

लड़की की प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर करते थे फ्राड

आरोपित पहले लड़की की प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे और फिर नंबरों की अदलाबदली करते थे। इसके बाद वाट्सएप वीडियो काल के दौरान उन्हें उकसाकर उनकी अश्लील काम करवाते और वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे हजारों रुपये ठगते थे। आरोपित अब तक 250 से ज्यादा लोगों से वसूली कर चुके हैं। रोहिणी निवासी एक युवक ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपितों को राजस्थान से गिरफ्तार किया।

चेक क्लोन कर खाते से उड़ाता था रुपये, गिरफ्तार

वहीं, पश्चिमी दिल्ली में चेक क्लोन करके दूसरे के खाते से पैसे उड़ाने के एक मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तरुण नामक आरोपित को चांदनी चौक इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपित शख्स किसी व्यक्ति या किसी संस्था के खाते से जुड़ी जानकारी एकत्रित करता था। जिसके खाते से पैसे की निकासी करनी थी उसके चेक का क्लोन तैयार करता था। एक खाते से दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर की जाती थी। फिर दूसरे खाते से पैसे निकाल लिया जाता था। पुलिस को पता चला कि आरोपित को बैंक से जुड़ी जानकारियां एक बैंककर्मी से मिलती थी। अब पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी