साउथ दिल्ली के पार्क में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर

इंद्रप्रस्‍थ पार्क (Indraprastha Park) में आरोपितों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की शिकार युवती पार्क घूमने आई थी।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 01:08 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 01:08 PM (IST)
साउथ दिल्ली के पार्क में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर
साउथ दिल्ली के पार्क में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर

नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण दिल्ली (South Delhi) इलाके में एक युवती से साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिल्‍ली पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,  सराय काले खां रेलवे स्‍टेशन के नजदीक बने इंद्रप्रस्‍थ पार्क (Indraprastha Park) में आरोपितों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की शिकार युवती इंद्रप्रस्थ पार्क घूमने आई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, इंद्रप्रस्थ पार्क में घूमने के दौरान वहां पर मौजूद चार लोगों ने उसके साथ पार्क के कोने में सामूहिक दुष्कर्म किया। 

सूचना पर पहुंची युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि होश में आने के बाद वह तुरंत बेहोश हो जाती है।  

पूरी घटना सनलाइट कॉलोनी की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है, यही वजह है कि वह अभी बहुत कुछ बता नहीं पा रही है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी