लड़की से पिटाई में नया मोड़ः पीड़िता का खुलासा- कॉल सेंटर के टॉयलेट में हुआ था दुष्कर्म

दिल्ली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया था जब उत्तम नगर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर में लड़के रोहित ने लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 03:00 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:29 AM (IST)
लड़की से पिटाई में नया मोड़ः पीड़िता का खुलासा- कॉल सेंटर के टॉयलेट में हुआ था दुष्कर्म
लड़की से पिटाई में नया मोड़ः पीड़िता का खुलासा- कॉल सेंटर के टॉयलेट में हुआ था दुष्कर्म

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में युवती की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली में एएसआइ के बेटे पर जिस लड़की ने मारपीट का आरोप लगाया था, अब उसका कहना है कि उसके साथ घटनास्थल पर टॉयलेट में दुष्कर्म भी किया गया था। उसने पुलिस को बताया है कि आरोपी लड़के रोहित सिंह तोमर ने 2 सितंबर को उसे उत्‍तम नगर स्थित अपने दोस्‍त के ऑफिस में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं, इसके बाद उसके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया, बाद में जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वहीं, मीडिया में मामला सामने आने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दबाव पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपी लड़के रोहित के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी लड़के के पिता दिल्‍ली पुलिस में ही नारकोटिक्‍स विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं। 

दिल्ली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया था जब उत्तम नगर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर में लड़के रोहित ने लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी। निर्दयता के साथ पिटाई करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे दिल्ली पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई थी। वीडियो में दो लड़के एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे। वीडियो में जो लड़का लड़की को पीटता दिखाई दे रहा है उसका नाम रोहित निकला, वहीं वीडियो में लड़की लड़के के सामने बेबस नजर आ रही है।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, आरोपी का नाम रोहित कुमार तोमर (21) है। वह तिलक नगर के राम नगर एक्सटेंशन का रहने वाला है। उसके पिता दिल्ली पुलिस में एएसआइ के पद पर कार्यरत हैं। 

उत्तम नगर थाने पहुंची पीड़िता

पीड़िता उत्तम नगर थाने पहुंची थी और बताया था कि पिटाई का यह वीडियो उत्तम नगर क्षेत्र स्थित एक कॉल सेंटर में बनाया गया था। उसने रोहित पर दुष्कर्म और धमकी देने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

तुम्हारा भी यही हाल कर दूंगा

रोहित के खिलाफ तिलक नगर थाने में 11 सितंबर को एक युवती ने मामला दर्ज कराया था। उसने बताया कि रोहित उसे वीडियो भेजा था, जिसमें वह एक लड़की की बुरी तरह पिटाई करता नजर आ रहा था। युवती ने बतायाकि रोहित उसे धमकी देता था कि मेरा साथ छोड़ने पर तुम्हारा भी यही हाल कर दूंगा। इसके बाद रोहित का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो उसने धमकी देने के इरादे से युवती को भेजा था।

अंजाम बुरा होने की धमकी देता था रोहित

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता खुद उत्तम नगर थाने पहुंची और उसने पुलिस को आपबीती बताई। उसने रोहित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि वह आरोपी को दो वर्षों से जानती है। एक दिन रोहित उसे उत्तम नगर स्थित एक कॉल सेंटर में ले गया और वहां उसकी पिटाई की। रोहित उसे दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देता था।

chat bot
आपका साथी