अयोध्या यात्रा को लेकर गौतम गंभीर का केजरीवाल पर हमला 'कुर्सी की लालच में चले राम जी के प्रदेश'

अरविंद केजरीवाल की राम लला की नगरी अयोध्या यात्रा को लेकर गौतम गंभीर ने हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए गौतम गंभीर ट्वीट किया है - न विचारधारा न कोई उद्देश्य कुर्सी की लालच में चले राम जी के प्रदेश!

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:46 AM (IST)
अयोध्या यात्रा को लेकर गौतम गंभीर का केजरीवाल पर हमला 'कुर्सी की लालच में चले राम जी के प्रदेश'
अयोध्या यात्रा को लेकर गौतम गंभीर का केजरीवाल पर हमला 'कुर्सी की लालच में चले राम जी के प्रदेश'

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अयोध्या यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ राजधानी में भी सियासत गर्म है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अरविंद केजरीवाल के अयोध्या जाने पर सवाल उठाने के बाद दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट के जरिये हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल की राम लला की नगरी अयोध्या यात्रा को लेकर गौतम गंभीर ने हमला बोला है। इसके चलते गौतम गंभीर ट्वीट किया है - 'न विचारधारा, न कोई उद्देश्य, कुर्सी की लालच में चले राम जी के प्रदेश!'

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या यात्रा के दौरान राम जन्मभूमि स्थल पर मंगलवार को पूजा की और कहा था उनकी सरकार, दिल्ली सरकार की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करेगी। इसके साथ अरविंद केजरीवाल ने सरयू किनारे भी पूजा की थी। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।

वहीं, इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल की अयोध्या यात्रा को लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दलों का कोई ऐसा नेता नहीं जिसने 6 दिसंबर 1992 को कल्याण सिंह पर सवाल ना खड़ा किया हो।

भाजपा सांसद गंभीर ने एक बयान में कहा कि हम सबको पता है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने विभिन्न अवसरों पर राम मंदिर पर क्या बोला है। अब वह अयोध्या जाकर अपने पाप धोना चाहते हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, राजनीति में पाखंड और दोहरे मानदंड का दूसरा नाम हैं। 

यहां पर बता दें कि जनसंख्या और विधानसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में उतरने जा रही है।

chat bot
आपका साथी