दिल्ली के गिरोह एनसीआर में वारदातों को दे रहे अंजाम, पुलिस के लिए बने सिरदर्द

जिले में वर्तमान में दिल्ली के गिरोह सक्रिय हैं। ये लोग दिल्ली से गाजियाबाद की सीमा में आकर वारदातों को अंजाम देकर चले जाते हैं। ये गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। गिरोह जिले में पंजीकृत नहीं होने के कारण पुलिस गिरोह के सदस्यों तक नहीं पहुंच पाती।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 02:48 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 02:48 PM (IST)
दिल्ली के गिरोह एनसीआर में वारदातों को दे रहे अंजाम, पुलिस के लिए बने सिरदर्द
गिरोह जिले में पंजीकृत नहीं होने के कारण पुलिस गिरोह के सदस्यों तक नहीं पहुंच पाती।

दिल्ली / गाजियाबाद, [आशुतोष गुप्ता]। जिले में वर्तमान में दिल्ली के गिरोह सक्रिय हैं। ये लोग दिल्ली से गाजियाबाद की सीमा में आकर वारदातों को अंजाम देकर चले जाते हैं। ये गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। यह गिरोह जिले में पंजीकृत नहीं होने के कारण पुलिस गिरोह के सदस्यों तक नहीं पहुंच पाती।

ट्रांस हिंडन में सबसे अधिक सक्रिय हैं गिरोह

दिल्ली के गिरोह खासतौर पर ट्रांस ¨हडन व लोनी क्षेत्र में सक्रिय हैं। दिल्ली से सटे हुए इस क्षेत्र में आकर ये गिरोह वारदात करते हैं और पुलिस के काबू में आने से पहले ही सीमा पार कर दिल्ली में प्रवेश कर जाते हैं।

तीन दर्जन से अधिक गिरोह हैं सक्रिय

जिले में दिल्ली के तीन दर्जन से अधिक गिरोह सक्रिय हैं। पूर्व में पुलिस द्वारा तैयार कराई गई जानकारी में यह तथ्य प्रकाश में आए थे। कई गिरोहों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। गिरोह के सदस्यों ने भी स्वयं कबूल किया था कि दिल्ली से अधिक सुरक्षित उनके लिए गाजियाबाद है।

आसपास ही रहते हैं बदमाशों के साथी

लूट के दौरान कई बार देखने में यह भी आया है कि जिन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उनके साथी भी आसपास में ही थे। उनका काम होता है घटनाक्रम पर नजर रखना। यदि उनके साथियों के साथ कोई परेशानी आती है तो वह बीच में आकर उनकी मदद करते हैं।

पूर्व में हुई वारदात-

24 मार्च

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरूनगर में एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास। बाइक सवार दो बदमाशों ने की थी वारदात। अन्य बाइक सवार दो बदमाश रख रहे थे नजर।

28 फरवरी

कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर छह में दवा कारोबारी के यहां हुई डकैती भी दिल्ली के बदमाशों ने की थी। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।

एक अक्टूबर, 2020

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन काटने समेत अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले दिल्ली निवासी मेवाती गिरोह के तीन सदस्यों को कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया था गिरफ्तार, राजनगर एक्सटेंशन में लूटने जा रहे थे ज्वैलर की दुकान

पुलिस अधिकारी का बयान

पूर्व में कई बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जानकारी में आया है कि दिल्ली के बदमाश गाजियाबाद में आकर वारदात कर रहे हैं। इसके बाद दिल्ली के गिरोहों की सूची तैयार कराई जा रही है। इन गिरोहों के सदस्यों पर कार्रवाई कर इन्हें जेल भेजा जाएगानिपुण अग्रवाल, एसपी सिटी प्रथम

chat bot
आपका साथी