Delhi Crime: बिना वैध कागजात के दिल्ली में रह रही चार उज्बेक महिलाएं गिरफ्तार

कालकाजी थाना पुलिस ने कालकाजी इलाके में रह रही चार उज्बेक महिलाओं को बिना वैध दस्तावेज के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं के वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज की अवधि दो वर्ष पहले ही समाप्त हो गई थी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:49 AM (IST)
Delhi Crime: बिना वैध कागजात के दिल्ली में रह रही चार उज्बेक महिलाएं गिरफ्तार
बिना वैध कागजात के दिल्ली में रह रही चार उज्बेक महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। कालकाजी थाना पुलिस ने कालकाजी इलाके में रह रही चार उज्बेक महिलाओं को बिना वैध दस्तावेज के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं के वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज की अवधि दो वर्ष पहले ही समाप्त हो गई थी। सभी महिलाओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह महिलाएं 21 सितंबर को अपने कमरे में मृत पाई गई उज्बेक महिला की दोस्त हैं। इन महिलाओं को पुलिस ने हत्या की घटना के बाद डिटेन किया था।

दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि हत्या की घटना के बाद पुलिस ने सभी विदेशी महिलाओं के कागजात की जांच शुरू की गई। इस दौरान मकान संख्या के-22 में रहने वाली मत्लुबा समेत सभी चार महिलाओं के वीजा और यात्रा संबंधी दस्तावेज साल 2018 से लेकर 2020 के बीच में अपनी अवधि पूरी कर चुके थे। सभी महिलाएं पर्यटक वीजा पर भारत आई थीं और अवधि पूरी होने के बाद से बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रही थी।

कमरे में मृत मिली थी उज्बेक महिला, हत्यारोपित का नहीं लगा सुराग

21 सितंबर की सुबह कालकाजी इलाके में मकान संख्या के-22 में माइस्कल नाम की एक महिला अपने सहेली मत्लुबा के घर पर मृत पाई गई थी। महिला के 14 वर्षीय बच्चे की भी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। घटना के समय माइस्कल की दोस्त मत्लुबा मदुस्मलोवा, शाइना और रेहाना घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान मत्लुबा का पुरुष मित्र भी घर पर था। घटना के बाद से पुलिस लगातार इन महिलाओं की निगरानी कर रही थी। जांच में सामने आया कि सभी महिलाएं अवैध रूप से भारत में रह रही थी।

chat bot
आपका साथी