फर्जी काल सेंटर से ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीआर पार्क में फर्जी कालसेंटर चल रहा है। उनके पास कालसेंटर के दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि वे एक ई-कामर्स साइट बनाकर उस पर शापिंग के लिए लाेगों को डिस्काउंट संबंधी बल्क मैसेज भेजते थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:12 PM (IST)
फर्जी काल सेंटर से ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

नई दिल्ली [अरविंद द्विवेदी]। सीआर पार्क इलाके में पुलिस ने फर्जी कालसेंटर के जरिये ठगी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कालसेंटर करीब छह माह से चल रहा था। पुलिस को यहां से मिले बैंक अकाउंट से करीब दो करोड़ रुपये के लेनदेन का रिकार्ड मिला है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सीआर पार्क में फर्जी कालसेंटर चल रहा है। पुलिस टीम ने छापामारी की तो वहां चार लोग काम करते मिले। उनके पास कालसेंटर के दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि वे एक ई-कामर्स साइट बनाकर उस पर शापिंग के लिए लाेगों को डिस्काउंट संबंधी बल्क मैसेज भेजते थे। वे फोन करके भी लोगों को उनकी साइट से खरीदारी के लुभावने आफर देते थे लेकिन खरीदारी के लिए आनलाइन पेमेंट मिलने के बाद वे पीड़ित का नंबर ब्लाक कर देते थे।

जांच में पता चला है कि आरोपित ऐसी करीब आधा दर्जन ई-कामर्स साइट चला रहे थे। ये लोग गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार और बंगाल के 250 से ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं। आरोपितों के कई बैंक अकाउंट से करीब करोड़ के लेनेदेन का पता चला है। पकड़े गए आरोपितों को सैलरी पर रखा गया था। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्व की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

वहीं, कालिंदी कुंज थाने में उत्तर-पूर्व की रहने वाली किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार तीन आरोपितों की तलाश हो रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मूल रूप से असम की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी चाचा के साथ चार दिन पहले कालिंदी कुंज थाने पहुंची थी।

किशोरी ने दी शिकायत में कहा था कि मदनपुर खादर में रहने वाले मधु, मुनवर हुसैन, अरिफुल और नीलचंद उर्फ बादशाह ने घर में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने कहा है कि उसे मधु से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। मामले में पुलिस ने नीलचंद और नूर अख्तर को गिरफ्तार किया कर लिया है। सभी आरोपित भी असम के रहने वाले हैं और मधु के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोपितों ने किशोरी की मधु से जबरदस्ती शादी करवा दी थी।

chat bot
आपका साथी