निहाल विहार में विदेशी नागरिक चला रहे थे रेस्तरां व बार, सभी अवैध तरीके से रह रहे

निहाल विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे रेस्तरां व बार का पता लगाया जो बिना किसी लाइसेंस के विदेशी नागरिकों द्वारा चलाया जा रहा था।इस मामले में पुलिस ने पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी अवैध तरीके से रह रहे थे। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:44 PM (IST)
निहाल विहार में विदेशी नागरिक चला रहे थे रेस्तरां व बार, सभी अवैध तरीके से रह रहे
अब इन्हें इनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया होगी शुरू।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। निहाल विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे रेस्तरां व बार का पता लगाया जो बिना किसी लाइसेंस के विदेशी नागरिकों द्वारा चलाया जा रहा था।इस मामले में पुलिस ने पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी यहां अवैध तरीके से रह रहे थे। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को निहाल विहार थाना पुलिस को इस रेस्तरां के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।टीम ने फौरन प्राप्त पते पर छापेमारी की। पता चला कि यहां अफ्रीकन रेस्तरां कम बार चलाया जा रहा है।यह चंदर विहार कालोनी में चलाया जा रहा था।पुलिस को मौके से अवैध शराब की 125 बोतलें बरामद हुई। ये अलग अलग ब्रांड की थी।यहां पुलिस को पांच अफ्रीकी नागरिक मिले।

जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि इनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं है। पूछताछ में इनके नाम डिवाइन, प्रिंस, डेविडाइन, एकेेले व जस्टिन पता चले।आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।बता दें कि क्षेत्र में निहाल विहार के अलावा उत्तम नगर, मोहन गार्डन, द्वारका नार्थ, बिंदापुर, महावीर एंक्लेव, तिलक नगर थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अफ्रीकी देशों के नागरिक रह रहे हैं।

पुलिस के अनुसार इनमें से कई ऐसे हैं जो यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं और नशे के काले कारोबार में लिप्त हैं। समय समय पर पुलिस गलत क्रियाकलाप में लिप्त विदेशी नागरिकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर उनके मूल देश भेजती रहती है।

chat bot
आपका साथी