पहली बार देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में शुमार हुआ दिल्ली का भी एक थाना, गृह मंत्रालय ने किया चुनाव

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देश के दस सर्वश्रेष्ठ थानों में दिल्ली के बेगमपुर थाने को भी सर्वश्रेष्ठ थाने का अवार्ड दिया है। पिछले कुछ सालों से मंत्रालय द्वारा देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन कर उन्हें अर्वाड दिया जा रहा है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:44 PM (IST)
पहली बार देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में शुमार हुआ दिल्ली का भी एक थाना, गृह मंत्रालय ने किया चुनाव
पहली बार गृहमंत्रालय ने देशभर के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में दिल्ली के भी एक थाने का किया चयन।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देश के दस सर्वश्रेष्ठ थानों में दिल्ली के बेगमपुर थाने को भी सर्वश्रेष्ठ थाने का अवार्ड दिया है। पिछले कुछ सालों से मंत्रालय द्वारा देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन कर उन्हें अर्वाड दिया जा रहा है। दिल्ली के किसी भी थाने का चयन अब तक देश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ थाने के रूप में नहीं हुआ था। पहली बार दस सर्वश्रेष्ठ थानों में बेगमपुर थाने का चयन किया गया है।
गत दिनों गृहमंत्रालय ने पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव को उक्त अवार्ड सौंपा। शुक्रवार दोपहर आयुक्त उक्त अवार्ड थानाध्यक्ष को सौंपेंगे। दिल्ली में दिल्ली स्तर पर एक सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन तो पिछले 10-15 सालों से किया जाता रहा है। पुलिस आयुक्त इसका चयन करते हैं।
chat bot
आपका साथी