Delhi Metro News: शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शुरू हुआ फुटओवर ब्रिज

Delhi Metro News मेट्रो के कर्मचारियों को भी एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था इसलिए डीएमआरसी ने इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:41 AM (IST)
Delhi Metro News: शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शुरू हुआ फुटओवर ब्रिज
डीएमआरसी ने इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया है।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। पूर्वी दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली मेट्रो रेल एकेडमी में चार मंजिले नए सिमुलेटर भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने इसका निर्माण कराया है। शुक्रवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने इसका शुभारंभ किया।

वहीं शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का शुभारंभ किया गया। इससे लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी। पहले फुटओवर ब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पर करने में असुविधा होती थी। मेट्रो के कर्मचारियों को भी एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था, इसलिए डीएमआरसी ने इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया है।

डीएमआरसी का कहना है कि नया सिमुलेटर भवन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें कंम्यूटर आधारित प्रशिक्षण लैब है। इसलिए मेट्रो के परिचालन, रखरखाव, सिग्नल सिस्टम व कंट्रोल रूम से संबंधित बेहतर प्रशिक्षण कर्मचारियों को मिल सकेगा। इसके अलावा इस नए भवन में कर्मचारियों के योग व ध्यान करने के लिए अलग कमरा बनवाया गया है।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी