नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खुला फूड प्लाजा, यात्रियों को होगी सहूलियत

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने चेन्नई के पीकेएस हास्पिटलिटी ग्रुप के साथ मिलकर इसे शुरू किया है। यह छह हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। पहली मंजिल पर 120 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके भूतल पर खड़े होने की सुविधा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM (IST)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खुला फूड प्लाजा, यात्रियों को होगी सहूलियत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक और फूड प्लाजा शुरू किया गया है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक और फूड प्लाजा शुरू किया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले से फूड कोर्ट है। अब अजमेरी गेट की तरफ प्लेटफार्म नंबर 16 पर भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया।

करीब 120 लोगों के बैठने की क्षमता

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने चेन्नई के पीकेएस हास्पिटलिटी ग्रुप के साथ मिलकर इसे शुरू किया है। यह छह हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। पहली मंजिल पर 120 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके भूतल पर खड़े होने की सुविधा है। पॉप एन हॉप’ नाम के इस फूड प्लाजा में यात्रियों को 24 घंटे कई महत्वपूर्ण ब्रांड के व्यंजन मिलेगा। रेल मंत्री ने प्लेटफार्म पर पहले से चल रहे फूड स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाल संचालकों और वहां मौजूद यात्रियों को डिजिटल माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने की सलाह दी।

ई व्हील चेयर सुविधा शुरू

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक व्हील चेयर सुविधा की भी शुरुआत की। इससे पहले हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू की गई थी। आने वाले दिनों में दिल्ली के अन्य बड़े स्टेशनों पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्ग व बीमार यात्रियों को सुविधा होगी।

निजी संस्था के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए गूगल प्लेव स्टोर से आस ए व्हील चेयर मोबाइल एप डाउन लोड करना होगा। इस एप के माध्यम से यात्री व्हील चेयर की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए यात्री को ढाई सौ रुपये का भुगतान करना होगा।

chat bot
आपका साथी