5 राउंड फायरिंग कर कार सवार बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों से बंदूक और रायफल लूटी

कार सवार चार बदमाशों ने 5 राउन्ड फायरिंग कर साइकिल सवार 2 गनमैनों से राइफल और बंदूक लूट कर फरार हो गए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 09:57 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:57 AM (IST)
5 राउंड फायरिंग कर कार सवार बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों से बंदूक और रायफल लूटी
5 राउंड फायरिंग कर कार सवार बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों से बंदूक और रायफल लूटी

नोएडा, जेएनएन। कार सवार चार बदमाशों ने 5 राउन्ड फायरिंग कर साइकिल सवार 2 गनमैनों से राइफल और बंदूक लूट कर फरार हो गए। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। घटना के दौरान दोनों गनमैन सेक्टर 143 से ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे थे।

शिकायत पर कोतवाली फेस दो पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर फरमूद अली पुंढीर ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के रहने वाले दो गार्ड (गनमैन) अनंतनाग और राम स्नेही फेस दो स्थित इलाबास गाँव मे रहते है। दोनो सूरजपुर कोतवाली एरिया के सेक्टर 143 से शाम करीब 7 बजे दोनो ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से कमरे पर लौट रहे थे।

सेक्टर 86 के पास स्विफ्ट कार सवार 4 बदमाशो ने कार साइकिल के आगे लगा कर 5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद डरा धमका कर दोनो के पास मौजूद बंदूक और राइफल लूट कर फरार हो गए। इसके बाद दोनो गार्डो ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मामले की जांच चल रही है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि शनिवार और रविवार को यह दोनों गार्ड साथ मे काम करने जाते थे। दोनो बुजुर्ग गार्ड है और दोनो साइकिल से लौट रहे थे।मारपीट नही हुई है।स्विफ्ट सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जांच चल रही है। अभी बदमाशो का कोई सुराग नही मिला है।

chat bot
आपका साथी