Delhi: रेस्तरां में चल रहे अवैध डांस बार का पर्दाफाश, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डांस बार में अश्लीलता के साथ ही कोरोना नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। कई लोगों ने मास्क नहीं पहने थे वहीं शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:43 PM (IST)
Delhi: रेस्तरां में चल रहे अवैध डांस बार का पर्दाफाश, चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार
रेस्तरां में चल रहा था अवैध डांस बार: डेमो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच सरकार की ओर से रात दस बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। जो लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एक रेस्तरां में चल रहे अवैध डांस बार का पर्दाफाश किया है। मामले में चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डांस बार में अश्लीलता के साथ ही कोरोना नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। कई लोगों ने मास्क नहीं पहने थे वहीं शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में आठ अप्रैल की रात को हेडकांस्टेबल विनोद, दशरथ, महिला कांस्टेबल सविता, सुमन गश्त पर थे। इसी दौरान इन्हें जानकारी मिली कि राजौरी गार्डन के बी के दत्ता मार्केट स्थित लंदन स्ट्रीट रेस्तरां में अवैध रूप से डांस बार चलाया जा रहा है। एसएचओ अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने देखा कि अश्लील डांस के साथ ही कोरोना नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है। इसके बाद मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों में शाहरुख के अलावा चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

कारोबारी से पिस्टल की नोंक पर स्कूटी लूटी

वहीं, गीता कालोनी इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने सरेराह एक बुजुर्ग कारोबारी से पिस्टल की नोंक पर स्कूटी लूट ली। वारदात के वक्त पीड़ित दुकान से घर जा रहे थे। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने कारोबारी से स्कूटी लूटी और अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने स्कूटी में 60 हजार रुपये रखे हुए थे। पीड़ित रविंद्र कुमार के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित विवेक विहार इलाके में रहते हैं। उनकी गांधी नगर मार्केट में रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान हैं। वह अपनी स्कूटी से बुधवार रात आठ बजे घर जा रहे थे, जब वह गीता कालोनी में राधा स्वामी सत्संग के पास पहुंचे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश आए और ओवरटेक करके उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगा दी।

chat bot
आपका साथी